Assam: कांग्रेस नेता अजय माकन ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है
कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को कहा था कि केंद्र सरकार आने वाले कुछ दिनों में केंद्र सरकार की विफलताओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। माकन ने बताया था कि कांग्रेस अलग-अलग 35 शहरों में नौ साल-नौ सवाल नाम से कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने शनिवार को भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनावी लाभ के लिए देश की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं। माकन का कहना है कि वह नफरत की राजनीति करके संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अधिकार जमाकर, उन्हें कमजोर कर रही है।
पीएम महत्वपूर्ण मुद्दों पर राय नहीं रखते
कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को कहा था कि केंद्र सरकार आने वाले कुछ दिनों में केंद्र सरकार की विफलताओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। माकन ने बताया था कि कांग्रेस अलग-अलग 35 शहरों में नौ साल-नौ सवाल नाम से कार्यक्रम आयोजित करेगी। माकन ने कहा कि पीएम मोदी महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय नहीं रखते। इसलिए कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर बात नहीं करेगी। बल्कि वह छोटे-छोटे मुद्दों से ध्यान भटका देगी।
भाजपा गरीब आदिवासियों के खिलाफ नियम बना रही है
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन वाले राज्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा विपक्ष के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है। संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रहे हैं। भाजपा देश की सुरक्षा से समझौता कर रही है। माकन का आरोप है कि भाजपा चीन के लिए जमीन भी छोड़ रही है। पार्टी ने वादा किया था कि आम जनता की आय दोगुनी की जाएगी लेकिन वह भी सिर्फ एक जुमला ही साबित हुआ। कल्याणकारी योजनाओं के बजट में कटौती कर रहे हैं। गरीबों-आदिवासियों के खिलाफ भाजपा सरकार प्रतिबंधक नियम बना रही है। कोविड में सरकार का खराब प्रशासन दिखाई दिया। इस वजह से कई लोगों की जान गई। लेकिन सरकार उन्हें मुआवजा नहीं दे सकी। पीएम मोदी एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित नहीं कर पाए। माकन ने उम्मीद जताई है कि विपक्ष की भूमिका निभाते हुए हमारे द्वारा पूछे गए नौ सवालों का सरकार जवाब देगी।