{"_id":"5974a9024f1c1b62708b47b5","slug":"congress-leader-m-veerappa-moily-says-indu-sarkar-will-hurt-congressmen-s-feelings","type":"story","status":"publish","title_hn":"'PM मोदी चाहते हैं 'इंदु सरकार' कांग्रेसियों की भावनाओं पर चोट करे'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'PM मोदी चाहते हैं 'इंदु सरकार' कांग्रेसियों की भावनाओं पर चोट करे'
amarujala.com, Submitted By: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 23 Jul 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
M Veerappa Moily
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि फिल्म इंदु सरकार कांग्रेसियों की भावनाओं पर चोट करे।
मोइली के मुताबिक शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म इंदु सरकार आपातकाल पर बनी है और इससे कई कांग्रेसियों की भावनाओं को चोट पहुंचेगी और वर्तमान प्रधानमंत्री यही चाहते हैं। इंदु सरकार देश में 1975-77 के दौरान लगे आपातकाल पर आधारित फिल्म है, जिसकी कांग्रेस पार्टी जमकर आलोचना और विरोध कर रही है।
कांग्रेस ने फिल्म में इंदिरा गांधी और संजय गांधी समेत अपने कई वरिष्ठ व पूर्व नेताओं के चित्रण होने की आशंका जताई है। हालांकि फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर कह चुके हैं कि इंदु सरकार को डिस्क्लेमर के साथ रिलीज किया जाएगा, जिसके तहत यह साफ होगा कि फिल्म अधिकतर काल्पनिक है।
विज्ञापन
मोइली ने कहा, ‘आने वाली यह फिल्म कांग्रेसियों की भावनाओं को चोट पहुंचाएगी और प्रधानमंत्री यही चाहते हैं। अंत में, यह उन्हीं (नरेंद्र मोदी) को पहुंचाएगी (चोट)।’ उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की सभी विनाशकारी गतिविधियों से भाजपा के बाहर का रास्ता (सत्ता से) आसान होगा। वह जितना ज्यादा ऐसा करेंगे, उतना ही उनके निकास का रास्ता खुलता जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व में एक बार फिर कर्नाटक में जीत हासिल करेगी। गौरतलब है कि कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।