{"_id":"69c652c4f8d95626f1005bb5","slug":"congress-office-eviction-24-akbar-road-postponed-deadline-update-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल नहीं खाली होगा 24 अकबर रोड: कांग्रेस दफ्तर पर कार्रवाई टली! एस्टेट विभाग की डेडलाइन पर नया अपडेट क्या?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिलहाल नहीं खाली होगा 24 अकबर रोड: कांग्रेस दफ्तर पर कार्रवाई टली! एस्टेट विभाग की डेडलाइन पर नया अपडेट क्या?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस पार्टी के लुटियंस दिल्ली स्थित कार्यालय '24 अकबर रोड' को खाली करने की तलवार लटक रही है। संपदा विभाग ने 28 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अब इस बेदखली के फिलहाल टलने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस नेतृत्व इस डेडलाइन को कानूनी रूप से आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटा है।
कांग्रेस कार्यालय
- फोटो : @IANS
विज्ञापन
विस्तार
लुटियंस दिल्ली के सबसे चर्चित पते '24 अकबर रोड' पर इन दिनों सन्नाटा तो है, लेकिन यह सन्नाटा किसी बड़े तूफान से पहले की शांति जैसा लग रहा है। पिछले कई दशकों से देश की सियासत का केंद्र रहे इस बंगले को खाली करने के लिए केंद्र सरकार के संपदा विभाग ने 28 मार्च की समयसीमा तय की थी। लेकिन, कांग्रेस के गलियारों से छनकर आ रही खबरों की मानें तो, फिलहाल 'हाथ' के इस पुराने ठिकाने पर ताला लटकने की संभावना कम ही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, संपदा विभाग का तर्क है कि कांग्रेस ने कोटला रोड पर अपने भव्य नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का निर्माण पूरा कर लिया है। पिछले साल इसका उद्घाटन भी हो चुका है, इसलिए नियमों के मुताबिक अब इन सरकारी बंगलों पर पार्टी का कोई हक नहीं बनता। 25 मार्च को जारी किए गए अंतिम नोटिस में साफ कहा गया था कि 28 मार्च तक परिसर खाली कर दिया जाए।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, संपदा विभाग का तर्क है कि कांग्रेस ने कोटला रोड पर अपने भव्य नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का निर्माण पूरा कर लिया है। पिछले साल इसका उद्घाटन भी हो चुका है, इसलिए नियमों के मुताबिक अब इन सरकारी बंगलों पर पार्टी का कोई हक नहीं बनता। 25 मार्च को जारी किए गए अंतिम नोटिस में साफ कहा गया था कि 28 मार्च तक परिसर खाली कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन