सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai hit-and-run case old pedestrian seriously injured in Goregaon

Mumbai: 76 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 27 Mar 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई में एक हिट एंड रन मामले में एक अनियंत्रित तेज वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनकी हालत गंभीर है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

Mumbai hit-and-run case old pedestrian seriously injured in Goregaon
मुंबई हिट एंड रन केस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई के गोरेगांव वेस्ट इलाके में हिट-एंड-रन मामले में 76 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 मार्च की शाम करीब 6:40 बजे एमजी रोड पर हुई। पीड़ित की पहचान बाबूलाल चोपड़ा के रूप में हुई है, जो सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार स्कूटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटर चालक मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Trending Videos


तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने मारी टक्कर
घायल चोपड़ा को उनके परिजन तुरंत कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट और अधिक खून बहने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मेडिकल टीम उनके हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और आरोपी की पहचान की जा सके। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में बढ़े हिट एंड रन के मामले
मुंबई में हाल के दिनों में हिट-एंड-रन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हाल ही में सेंटौर होटल के पास हुए एक अन्य हादसे में शामिल वाहन की तलाश कर रही है। इस घटना में 24 वर्षीय बाइक सवार नीलकंठ इंगोले की मौत हो गई। एक अन्य मामले में 24 मार्च को कल्याण निवासी 42 वर्षीय व्यवसायी श्रीनिवास टांडेल की मौत हो गई। कथित रूप से 17 वर्षीय चालक ने कार से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टांडेल ठाणे जिले के खड़कपाड़ा इलाके के रहने वाले थे और स्थानीय व्यापार जगत में एक प्रमुख नाम थे।

ये भी पढ़ें- आत्महत्या: जिस सुडौल और फिट शरीर पर था गुरूर, वही बना मौत की वजह, गुस्से में खुद की जांघ में चाकू मारा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed