कांग्रेस ने पीएम को निशाना बनाकर मुंबई में लगाए राफेल डील के पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की मुंबई शाखा ने शनिवार को पूरे शहर में राफेल डील से जुड़े पोस्टर चिपका दिए, जिनमें उद्योगपति अनिल अंबानी को गले लगाए खड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर राफेल घोटाले में चौकीदार नहीं ‘भागीदार’ लिखा गया है। पार्टी के मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम ने बताया कि महानगर शाखा ने करीब 100 पोस्टर चिपकाए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद के दाम छिपाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि महानगर शाखा सोमवार को इस मुद्दे पर प्रदर्शन भी आयोजित करेगी।
बोफोर्स में राजीव गांधी के खिलाफ साक्ष्य नहीं: कांग्रेस
कांग्रेस ने राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर हमला तेज करने के साथ बोफोर्स को लेकर कांग्रेस और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर लगाए गए आरोपों का भी स्पष्टीकरण दिया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान भी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजीव गांधी के खिलाफ छोटा सा भी साक्ष्य नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपियों को कभी बचाने की कोशिश नहीं की। बोफोर्स के नाम पर भाजपा ने देश भर में मुहिम चलाई। देश जिन्हें मिस्टर क्लीन के नाम से जानता और मानता था, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।