{"_id":"69d5112f472934e66b00f542","slug":"congress-releases-manifesto-for-west-bengal-elections-makes-major-promises-to-women-farmers-and-youth-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal Poll: महिलाओं को 2000, मुफ्त बस सफर और युवाओं को नौकरी; बंगाल कांग्रेस के घोषणापत्र में और क्या-क्या?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal Poll: महिलाओं को 2000, मुफ्त बस सफर और युवाओं को नौकरी; बंगाल कांग्रेस के घोषणापत्र में और क्या-क्या?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार
कोलकाता में मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस का पश्चिम बंगाल चुनाव घोषणापत्र जारी किया। इसमें महिलाओं को 2000 रुपये मासिक सहायता, किसानों को आर्थिक मदद और युवाओं के लिए रोजगार योजनाओं का वादा किया गया है। पार्टी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर खास फोकस रखा है।
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कोलकाता में इसे पेश किया। उन्होंने कांग्रेस को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के मुकाबले राज्य के लोगों के लिए एक तीसरे विकल्प के रूप में पेश किया।
खरगे ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल के विकास के लिए बहुत कम काम किया है। राज्य में निवेश और रोजगार के अवसरों की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा अर्थव्यवस्था या नौकरियों की बात नहीं करती, बल्कि उसे सिर्फ ध्रुवीकरण में दिलचस्पी है।
ये भी पढ़ें: असम: भाजपा ने खरगे के खिलाफ पुलिस और राज्य चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, नफरती भाषण देने का लगाया आरोप
घोषणापत्र में महिलाओं के लिए बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये की सहायता देने का वादा किया है। साथ ही, उन्हें पोस्ट-ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा और सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। युवाओं के लिए पार्टी ने वादा किया है कि एक साल के भीतर सरकार के सभी खाली पदों को भरा जाएगा। हर जिले में एआई और कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर परिवार को 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। किसानों के लिए भी घोषणापत्र में खास प्रावधान हैं। सीमांत और भूमिहीन किसानों को हर साल 15,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, किसानों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी मिलेगी। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन