Coronavirus in India Live Updates: दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में कोरोना, पांच दिन के लिए सील
{"_id":"5ec57fb78ebc3e90695517b0","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-21-day-fifty-eight-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live Updates: दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में कोरोना, पांच दिन के लिए सील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 22 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 776 नए मामले रिपोर्ट किए गए और सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 मरीज आज ठीक हो गए।
- सीआरपीएफ में आज नौ नए मामले रिपोर्ट किए गए। सीआरपीएफ में कुल 335 मामले हो गए हैं और दो की मौत हुई है।
- बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। अब तक 274 जवानों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
- आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में कोई नया मामला नहीं आया। आईटीबीपी में अब तक कोरोना के 119 मामले मिले हैं।
- दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 571 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश की राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 11,659 तक पहुंच गई।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 5609 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,359 हो गई है, जिसमें से 63,624 सक्रिय मामले हैं, 45,300 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,435 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
10:12 PM, 21-May-2020
दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में कोरोना, पांच दिन के लिए सील
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि उसके वायरलैस कंट्रोल रूम में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से कंट्रोल रूम को पांच दिन के लिए सील कर दिया गया है। इसके साथ ही वहां कार्यरत 30 कर्मचारियों को घर में ही पृथक रहने की सलाह दी गई है।
विमान यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी
केंद्र सरकार ने विमान यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं।
यहां पढ़ें पूरी गाइडलाइन
त्रिशूर में 73 वर्षीय महिला की मौत
त्रिशूर में गुरुवार को कोरोना के कारण 73 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। 20 मई को मुंबई से केरल लौटने पर सांस में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। -केरल सरकार
पश्चिम बंगाल में 94 और मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 3197 हुई
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 94 और मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3197 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
मुंबई: धारावी में जुटी भीड़
मुंबई के धारावी में अपने गृह राज्य जाने के लिए बस में सवार होने के लिए गुरुवार को प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुटी।
हरियाणा में कोरोना के 38 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 38 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामले 1031 हो गएः राज्य स्वास्थ्य विभाग
25 मई से भारतीय एयरलाइंस हर हफ्ते 8428 फ्लाइट संचालित करेंगी
25 मई से भारतीय एयरलाइंस हर हफ्ते 8428 फ्लाइट संचालित करेंगी। यह सिलसिला 25 अगस्त तक जारी रहेगा। सरकार ने फ्लाइट को लॉकडाउन से छूट दे दी है।
अब यहां भी होगी आरक्षित टिकटों की बुकिंग और रद्द की सुविधा
आरक्षित टिकटों की बुकिंग और रद्द की सुविधा पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र और अधिकृत IRCTC एजेंट्स के पास भी उपलब्ध होगीः रेल मंत्रालय
मुंबई में आज कोरोना के 1382 नए मामले
मुंबई में आज कोरोना के 1382 नए मामले रिपोर्ट किए गए। शहर में संक्रमण के कुल मामले 25,317 हो गएः बीएमसी
बिहार में सात और नए मामले
बिहार में सात और नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 1987 हो गएः सरकार

कल से खुल जाएंगे रेलवे के रिजर्व टिकट काउंटर
कल से खुल जाएंगे रेलवे के रिजर्व टिकट काउंटर। जोनल रेलवे को फैसला करना है कि कितने काउंटर खोले जाएंगेः रेलवे बोर्ड
Reservation counters and Common Service Centers for booking reserved tickets to open from tomorrow. Zonal railways to decide the number of counters to be opened as per requirement: Railway Board, Ministry of Railways
— ANI (@ANI) May 21, 2020
आरपीएफ ने ठगी के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ठगी के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें आठ आईआरसीटीसी एजेंट शामिल हैं। टिकटों की कीमत 6,36,727 रुपये हैः रेलवे
Railway Protection Force arrests 14 people, including 8 IRCTC agents, for touting; tickets worth Rs 6,36,727 recovered: Rlys
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2020
09:56 PM, 21-May-2020
झारखंड में कोरोना वायरस मरीजों की कुल संख्या 303 पहुंची।
The total number of COVID19 positive cases in the state is 303, till 9pm today: Jharkhand Government pic.twitter.com/S5UzCJwET1
— ANI (@ANI) May 21, 2020
09:45 PM, 21-May-2020
राजस्थान में आज कोरोना के 212 पॉजिटिव मामले
राजस्थान में आज कोरोना के 212 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 6227 हो गईः राजस्थान स्वास्थ्य विभागछत्तीसगढ़ में कुल 128 मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 128 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
09:37 PM, 21-May-2020
कल सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेंगे उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में शामिल होंगे: शिवसेना नेता संजय राउत से एएनआई
आप नहीं लेगी बैठक में हिस्सा
आम आदमी पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कल बुलाई गई विपक्षी दलों की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में हिस्सा नहीं लेगी: आप नेता संजय सिंह
09:21 PM, 21-May-2020
उत्तराखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 146 हुई
उत्तराखंड में कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संख्या 146 हो गई है।
असम में चार और पॉजिटिव मामले
असम में चार और पॉजिटिव मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 203 हो गई हैः स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की बैठक
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के सीएम और कैबिनेट मंत्रियों के साथ पश्चिमी घाट से संबंधित पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र की अधिसूचना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
08:52 PM, 21-May-2020
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 31 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 31 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 141 हो गई है, जिनमें से 83 सक्रिय हैं: आरडी धीमान, राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) स्वास्थ्य
गोवा में आज दो नए मामले
गोवा में आज दो नए मामले सामने आए। कुल मामले 52 हो गए।
गोवा में आज दो नए मामले
गोवा में आज दो नए मामले सामने आए। कुल मामले 52 हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:49 PM, 21-May-2020
महाराष्ट्रः 45 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल की कोरोना से मौत
महाराष्ट्रः ठाणे पुलिस स्टेशन में तैनात 45 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल की कोरोना से मौत। कोरोना से पहली महिला पुलिसकर्मी की मौत हुई है।
08:27 PM, 21-May-2020
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 371 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 371 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 12,910 हो गई है, जिनमें 5488 ठीक हो गए हैं और 773 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 233 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 9,449 हो गई है।
झारखंज में नौ और नए मामले सामने आए
झारखंज में नौ और नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 302 हो गई हैः झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी
झारखंज में नौ और नए मामले सामने आए
झारखंज में नौ और नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 302 हो गई हैः झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी
08:24 PM, 21-May-2020
महाराष्ट्र में आज 2345 नए मामले और 64 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज 2345 नए मामले सामने आए और 64 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 41,642 हो गए और राज्य में अब तक 1454 लोगों की मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग
08:20 PM, 21-May-2020
आयुष्मान भारत के एक करोड़ लाभार्थी होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है कि यह बहुत ही आसान ऐप है और सबको आसानी से समझ में आ जाता है। आरोग्य सेतु ऐप आज भारत के 10 करोड़ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं: अतिरिक्त सीईओ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना

कमेंट
कमेंट X