फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Country heading towards economic crisis due to Modi govt's policies: Cong

Congress On WPI: महंगाई पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, जयराम रमेश ने कहा- देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है

Wed, 15 Jul 2026 02:37 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Wed, 15 Jul 2026 02:37 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि जून के थोक महंगाई के आंकड़े सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता का स्पष्ट प्रमाण हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब समाज का हर वर्ग परेशानी में है, तब सरकार की प्राथमिकताएं आखिर क्या हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से महंगाई और आर्थिक हालात पर जवाब देने की मांग की।

विज्ञापन
Country heading towards economic crisis due to Modi govt's policies: Cong
जयराम रमेश, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

थोक महंगाई (डब्ल्यूपीआई) जून में बढ़कर 9.87 फीसदी पहुंचने के बाद कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश धीरे-धीरे आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब भी मांगा और कहा कि 12 साल तक सरकार चलाने के बाद इस आर्थिक स्थिति की जिम्मेदारी उन्हें ही लेनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगाल की बेटी को मिलेगा इंसाफ: 13 साल पुराने कामदुनी केस की खुलेगी फाइल, CM के जनता दरबार पहुंचा पीड़ित परिवार
विज्ञापन


'कांग्रेस कई महीनों से कर रही थी आगाह'
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले कई महीनों से सरकार को आर्थिक हालात को लेकर लगातार आगाह करती रही है, लेकिन सरकार ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि जून में थोक महंगाई 44 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर 9.87 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, ईंधन और बिजली की कीमतों में 27.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही कृषि बुवाई तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। उनका कहना है कि महंगाई और बेरोजगारी की मार से आम लोग परेशान हैं, जबकि किसान सरकार की नीतियों और प्रतिकूल मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बढ़ती महंगाई से उद्योगों की लागत भी बढ़ी'
जयराम रमेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई से उद्योगों की लागत भी लगातार बढ़ रही है। उनका आरोप है कि जब अर्थव्यवस्था के लगभग सभी प्रमुख संकेतक चिंता बढ़ा रहे हैं, तब सरकार हालात संभालने के बजाय लोगों का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने के बजाय वास्तविक आंकड़ों को छिपाने की कोशिश कर रही है।


जून में बढ़ी थोक महंगाई
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई, जो मई में 9.68 फीसदी थी। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के कारण हुई। नए आंकड़े 2022-23 को आधार वर्ष मानकर जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Kerala: सीएम सतीशन बोले- डीएमआरसी की हाईस्पीड रेल परियोजना अधूरी, डीपीआर से पहले नए अध्ययन जरूरी

जून में खाद्य महंगाई बढ़कर 5.49 फीसदी हो गई, जो मई में 3.60 फीसदी थी। एल नीनो के असर से कम बारिश होने के कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। गैर-खाद्य वस्तुओं की महंगाई 11.07 फीसदी और खनिज क्षेत्र की महंगाई 9.45 फीसदी रही। वहीं, ईंधन और बिजली क्षेत्र की महंगाई मई के 30.33 फीसदी से घटकर जून में 27.41 फीसदी रही, जबकि विनिर्मित उत्पादों की महंगाई 7.48 फीसदी पर स्थिर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed