{"_id":"6a57585473b0c52fa80bfff5","slug":"tmc-mla-madan-mitra-joins-rebel-camp-quits-tmc-committees-chief-whip-post-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिर्फ अपना कमरा बदला है, घर नहीं': टीएमसी के बागी गुट में शामिल हुए ममता के करीबी मदन मित्रा; क्या-क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'सिर्फ अपना कमरा बदला है, घर नहीं': टीएमसी के बागी गुट में शामिल हुए ममता के करीबी मदन मित्रा; क्या-क्या कहा?
Wed, 15 Jul 2026 03:22 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 15 Jul 2026 03:22 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के भीतर उथल-पुथल का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब विधायक मदन मित्रा ने बागी गुट का दामन थाम लिया। हालांकि, मित्रा ने कहा कि उन्होंने केवल कमरा बदला है, घर नहीं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
मदन मित्रा टीएमसी के बागी गुट में शामिल।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मदन मित्रा पार्टी के बागी गुट में शामिल हो गए हैं। इस बागी गुट का नेतृत्व राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं। इस कदम से पार्टी के अंदर जारी विवाद और गहरा हो गया है। मदन मित्रा को टीएमसी की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है।
पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कमरहाटी से विधायक मदन मित्रा ने घोषणा की कि उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के तहत काम करने वाली सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समितियों से इस्तीफा दे दिया है।
विधायक मदन मित्रा ने क्या कहा?
विधायक ने यह भी कहा कि उन्होंने पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) के पद से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। ऋतब्रत बनर्जी से मुलाकात करने के बाद मदन मित्रा ने पत्रकारों से कहा, मैंने सिर्फ अपना कमरा बदला है, घर नहीं। मैं अभी भी टीएमसी में ही हूं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अभिषेक की बढ़ेगी मुश्किल या मिलेगी राहत: आवाज का नमूना देने कोर्ट पहुंचे TMC नेता, जानें क्या है मामला?
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को झटका
यह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से पार्टी के अंदर बड़े स्तर पर बगावत चल रही है, जिससे नेतृत्व को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्टी में विवाद उस समय और बढ़ गया, जब ऋतब्रत बनर्जी और उनके समर्थकों ने दावा किया कि अब पार्टी के मुख्य कार्यालय का नियंत्रण उनके पास है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का एक अलग संगठन ढांचा बनाने की भी घोषणा कर दी।