फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalai Lama gets leave from hospital

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को अस्पताल से मिली छुट्टी

Fri, 12 Apr 2019 12:08 PM IST
Trainee Trainee भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 12 Apr 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Dalai Lama gets leave from hospital
dalai lama

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को दिल्ली के एक निजी अस्पताल से शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। उन्हें चार दिन पहले सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित शख्स और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता 83 वर्षीय दलाई लामा धर्मशाला से मंगलवार को यहां साकेत के मैक्स अस्पताल में जांच के लिए आए थे।

विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि उन्हें सीने में संक्रमण के बाद मंगलवार को मैक्स अस्पताल लाया गया था। दलाई लामा को बाद में भर्ती कर लिया गया और कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत स्थिर हैं और आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। वर्तमान दलाई लामा, जो 14 वें दलाई लामा हैं, 6 अप्रैल को समाप्त हुए एक वैश्विक शिक्षण सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे। वह सोमवार को धर्मशाला लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed