सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Emergency landing Spicejet flight Sparks seen Leh-bound flight landed safely after takeoff know updates

Spicejet Emergency Landing: दिल्ली में आपात लैंडिंग, चिंगारी दिखने के बाद उतारनी पड़ी 150 यात्रियों वाली उड़ान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 24 Feb 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Spicejet Emergency Landing: दिल्ली में स्पाइसजेट के विमान की आपात लैंडिंग कराई गई है। उड़ान भरने के बाद तुरंत बाद चिंगारी दिखने के कारण फ्लाइट को उतारने का फैसला लिया गया। लेह जा रहे इस विमान में 150 यात्री सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। जानिए पूरा मामला

Delhi Emergency landing Spicejet flight Sparks seen Leh-bound flight landed safely after takeoff know updates
स्पाइसजेट विमान की आपात लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

इंजन में खराबी के कारण दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाए जाने की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार सुबह लेह जाने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट नंबर एसजी121 में लगभग 150 लोग सवार थे। यह विमान बोइंग कंपनी का था।

Trending Videos


क्या चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग?

  • बोइंग 737 मॉडल के इस विमान के इंजन में चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण विमान को दिल्ली लौटाना पड़ा। प्रवक्ता के अनुसार, आपात लैंडिंग से पहले कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • विमानों के परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक उड़ान को मंगलवार सुबह 5:55 बजे दिल्ली से लेह रवाना होना था, लेकिन फ्लाइट 6.21 बजे टेकऑफ हुई। आपात लैंडिंग के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


सभी यात्री और क्रू के सदस्य सुरक्षित
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सभी यात्री और क्रू के सदस्य सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed