सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire breaks out in market complex in Bhubaneswar several shops gutted

Odisha: भुवनेश्वर में बाजार परिसर में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 24 Feb 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

भुवनेश्वर के एक बाजार में आग लगने के कारण से कई दुकानें जलकर खाक हो गई है। हालांकि अब तक किसी की घायल या मौत की खबर नहीं है। 

Fire breaks out in market complex in Bhubaneswar several shops gutted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ओडिशा के भुवनेश्वर के धौली इलाके में को एक बाजार परिसर में आग लगी। इसमें कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। यह जानकारी मंगलवार को अधितारियों ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे लगी आग के कारण किसी के घायल होने या मौत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। आग तेजी से आसपास की इमारतों में फैल गई, क्योंकि परिसर में प्लाईवुड और प्लास्टिक सहित ज्वलनशील पदार्थों का एक बड़ा भंडार रखा हुआ था।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की सियासत: PM ने जयललिता को किया याद; पूर्व AIADMK नेता शशिकला बोलीं- अम्मा के जन्मदिन मिलेगी खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट होने की आशंका
एक अधिकारी ने बताया कि भीषण आग पर काबू पाने के लिए कुल 40 दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं, जो कई घंटों के बाद भी भड़क रही है।अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के महानिदेशक सुधांशु सारंगी ने कहा, "हमारी टीम ने चार मंजिला बाजार परिसर की तीन मंजिलों पर लगी आग को बुझा दिया है। चौथी मंजिल पर लगी आग को काबू में करने के प्रयास जारी हैं।" उन्होंने कहा, "सभी प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक संसाधन जुटा लिए गए हैं।"अधिकारियों ने बताया कि आग में फंसे दो कर्मचारियों को परिसर से बचा लिया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed