{"_id":"699d31ad1a9ed985590ce635","slug":"tamil-nadu-politics-pm-remembers-jayalalithaa-former-aiadmk-leader-sasikala-says-good-news-on-ammas-birthday-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु की सियासत: PM ने जयललिता को किया याद; पूर्व AIADMK नेता शशिकला बोलीं- अम्मा के जन्मदिन मिलेगी खुशखबरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु की सियासत: PM ने जयललिता को किया याद; पूर्व AIADMK नेता शशिकला बोलीं- अम्मा के जन्मदिन मिलेगी खुशखबरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
एआईएडीएमके से निष्कासित वीके शशिकला ने अम्मा की जयंती पर खुशखबरी आने का संकेत दिया है। उनके बयान से नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज हो गई हैं। 2026 विधानसभा चुनाव से पहले वह राजनीतिक वापसी की तैयारी में हैं। प्रधानमंत्री ने भी एक्स पर पोस्ट कर उनको याद किया।
पीएम मोदी, जयललिता की प्रतिमा और AIADMK से निष्तासित नेता शशिकला
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने कहा है कि अम्मा के जन्मदिन पर खुशखबरी आएगी। उनके इस बयान ने नए राजनीतिक दल की अटकलों को हवा दे दी है। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की जयंती पर कार्यक्रम के दौरान दिए गए संकेतों को उनकी संभावित वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
शशिकला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अम्मा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में अच्छी खबर मिलेगी। उन्होंने इससे पहले एआईएडीएमके संस्थापक एमजी रामचंद्रन और जयललिता को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके बयान को नए राजनीतिक ऐलान की भूमिका माना जा रहा है। पार्टी से निष्कासन के बाद से ही वह वापसी की जमीन तलाश रही हैं।
नई पार्टी बनाने के संकेत
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शशिकला 2026 विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी बना सकती हैं। हाल ही में उन्होंने चेन्नई में समर्थकों के साथ बैठक की थी। उनके करीबी अरासन ने कहा कि वे हर फैसले में चिन्नम्मा के साथ खड़े रहेंगे। समर्थकों का दावा है कि शशिकला की राजनीति में फिर से सक्रिय भूमिका होगी।
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में मतदाता सूची में बड़ी छंटनी: एसआईआर के बाद हटे 74 लाख से ज्यादा नाम, अब राज्य में कितने मतदाता?
निष्कासन और सियासी पृष्ठभूमि
शशिकला कभी एआईएडीएमके की कार्यकारी महासचिव और जयललिता की करीबी मानी जाती थीं। आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। अब वह फिर से राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में हैं। उनका लक्ष्य 2026 का चुनाव बताया जा रहा है।
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2026 में चुनाव होने हैं। वर्तमान में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में है। भाजपा और एआईएडीएमके गठबंधन भी चुनावी तैयारी में जुटा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। 2021 में डीएमके ने 133 सीटें जीती थीं, जबकि एआईएडीएमके को 66 सीटें मिली थीं।
पीएम मोदी और अमित शाह ने किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व तमिलनाडु मुख्यमंत्री जे जयललिता की 78वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें करिश्माई नेता तथा उत्कृष्ट प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि जयललिता ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर आधारित जनकल्याणकारी शासन को बढ़ावा दिया। पीएम मोदी ने अपने संदेश में उनके साथ हुई मुलाकातों को याद करते हुए कहा कि अम्मा को जनता का गहरा स्नेह मिला। मन की बात में भी उन्होंने उनका उल्लेख किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें नमन करते हुए गरीबों और महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
ये भी पढ़ें- PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से 30 लाख घर रोशन, बिजली बिल में राहत; प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन