{"_id":"69b028071b4d40fb8a0a8805","slug":"delhi-youth-s-killing-vhp-announces-protests-at-100-locations-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"VHP: दिल्ली के युवक की हत्या के विरोध में होगा 100 जगह प्रदर्शन, विहिप ने कहा- ये जागरुक करने का प्रयास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VHP: दिल्ली के युवक की हत्या के विरोध में होगा 100 जगह प्रदर्शन, विहिप ने कहा- ये जागरुक करने का प्रयास
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन एक सांप्रदायिक विवाद में मारे गए युवक तरुण को न्याय दिलाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सौ जगहों पर प्रदर्शन करेगा। संगठन ने दिल्ली के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, व्यापारिक संगठनों और रिहायशी कॉलोनियों से अपील की है कि वे अपने-अपने स्तर पर मृतक तरुण को श्रद्धांजलि देने के लिए सभाएं और मार्च आयोजित करें। इन सभाओं में स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को लाकर सांप्रदायिक घटनाओं के प्रति 'जागरूक' करने की योजना है।
Trending Videos
मंगलवार को दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में इसी तरह की एक श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने के बाद विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अमर उजाला से कहा कि हिंदू समुदाय किसी का नुकसान करने का विचार नहीं रखता है, लेकिन अब उसे अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं, देश के अनेक राज्यों में एक साजिश के अंतर्गत हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन-प्रशासन सब कुछ देखकर भी ऐसे उपाय करने में नाकाम साबित हुआ है जो बहुसंख्यक हिंदू समुदाय को सुरक्षित रख सके। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में हिंदुओं को अपनी सुरक्षा करने के लिए स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। विहिप यही प्रयास कर रहा है।
कमेंट
कमेंट X