सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Vidhan Bhavan Bomb Threat updates panic during budget session Mumbai police Probe hindi news

Maharashtra Bomb Threat: महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी निकली झूठी; जांच में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 12 Mar 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र विधान भवन को गुरुवार को बजट सत्र के दौरान बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद पुलिस ने इस धमकी को फर्जी करार दिया है। अब पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।

Maharashtra Vidhan Bhavan Bomb Threat updates panic during budget session Mumbai police Probe hindi news
महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई के महाराष्ट्र विधान भवन में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक धमकी भरा ईमेल मिला। इस ईमेल में विधान भवन को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। जिस समय यह धमकी मिली, वहां बजट सत्र की कार्यवाही चल रही थी। इस संदेश के मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गए।

Trending Videos


एहतियात के तौर पर दक्षिण मुंबई में स्थित इस परिसर से कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने पूरी इमारत के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। काफी देर तक चली जांच के बाद वहां कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Farooq Abdullah Attack: पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है कमल, इस पार्टी से जुड़ा था डॉ. फारूक पर हमला करने वाला

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने साफ कर दिया कि यह धमकी पूरी तरह झूठी थी। किसी ने शरारत के मकसद से यह फर्जी ईमेल भेजा था। अब पुलिस उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है जिसने यह ईमेल भेजा था। पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस और भेजने वाले के ठिकाने का पता लगा रही है। फिलहाल विधान भवन में स्थिति सामान्य है और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed