फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dispute over Bankra MosquePrayers offered in Kolkata with black bands worn Maulana calls black day for India

बांकरा मस्जिद पर बढ़ा विवाद: कोलकाता में काली पट्टी बांधकर पढ़ी गई नमाज, मौलाना बोले- आज भारत का काला दिन

Fri, 17 Jul 2026 03:13 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 17 Jul 2026 03:13 PM IST
सार

कोलकाता एयरपोर्ट परिसर स्थित बांकरा मस्जिद में सुरक्षा कारणों से प्रवेश रोकने के विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के आह्वान पर पश्चिम बंगाल की मस्जिदों में लोगों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
dispute over Bankra MosquePrayers offered in Kolkata with black bands worn Maulana calls black day for India
सिद्दीकुल्लाह चौधरी , जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में मौजूद बांकरा मस्जिद में सुरक्षा कारणों से लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। इस प्रदर्शन के समर्थन में मस्जिद में शुक्रवार की नमाज़ पढ़ने आए कुछ लोगों को काली पट्टी बांधे हुए देखा गया। हालता के चलते मस्जिद के पास सुरक्षा बल तैनात किए गए।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा 'यह भारत के लिए एक काला दिन है। मुझे दुख है क्योंकि बांकरा को बदनाम किया गया। पश्चिम बंगाल में आज एक करोड़ लोगों और 55,000 मस्जिदों में लोगों ने नमाज पढ़ी और काली पट्टी बांधी। मुझे दुख है कि बांकरा को बदनाम किया गया। मैंने कभी नहीं कहा था कि यहां लाखों लोग जमा होंगे।'

विज्ञापन


 'हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता'
उन्होंने आगे कहा  'आज बंगाल के 4 करोड़ मुसलमानों और धर्मनिरपेक्ष लोगों के लिए काला दिन है। हमने शांति बनाए रखी। पुलिस किसी अप्रिय घटना की आशंका में हथियारों से लैस होकर आई थी, लेकिन वे नाकाम रहे। उनका स्रोत विफल रह। हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता।  हमारे कदम सोचे-समझे हैं। हमारे पास 2004 से हवाई अड्डे के साथ हुए लेन-देन के दस्तावेज है।  मस्जिद समिति ने हवाई अड्डे के अधिकारियों और पुलिस स्टेशन को शुक्रवार की नमाज के लिए अनुमति देने हेतु पत्र दिया था। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और मैं एक-दूसरे को जानते हैं, इसलिए मैंने उन्हें नमाज की व्यवस्था करने का अनुरोध करते हुए पत्र भेजा, लेकिन कोई मदद नहीं मिला। कल कोलकाता में पुलिस के सहयोग से रथ यात्रा सड़कों पर निकली और सफल रही, लेकिन हमें इससे वंचित रखा गया। मुख्यमंत्री ने मुझसे संपर्क किया। मुझे नहीं पता था कि गृह मंत्री आ रहे है। हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे। आज 22 जिलों में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने शांतिपूर्वक नमाज अदा की और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। हमारा अगला कदम अदालत में पेश होना है।' 


क्यों बदली जा रही मस्जिद की जगह?
जानकारों का कहना है कि अगर मरम्मत के लिए पहला रनवे कुछ समय के लिए बंद किया जाता है तो बड़े विमानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग में दिक्कतें आएंगी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि मस्जिद से भी टेक-ऑफ और लैंडिंग करने वाले विमानों को खतरा है, और दूसरे रनवे को बड़ा करने का काम भी रुका हुआ है। कई दशकों से मस्जिद को हटाने पर चर्चा हो रही है, लेकिन अब तक इस मुद्दे पर कोई पक्का फैसला नहीं हो पाया है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed