फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari

Maharashtra Updates: शक के चलते पति ने ली पत्नी की जान, खुद ही पुलिस थाने जाकर कर दिया सरेंडर

Fri, 17 Jul 2026 02:31 PM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला
अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 17 Jul 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
पुणे में 65 वर्षीय ठेकेदार खलील शेख की कथित आत्महत्या के मामले में पूर्व शिवसेना विधायक रविंद्र धंगेकर, उनकी पत्नी और 12 अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, खलील शेख ने गुलटेकड़ी इलाके स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले शेख ने कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए और एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उन्होंने पूर्व विधायक रविंद्र धंगेकर का नाम लिया है। इसके अलावा, उन्होंने शहर में विभिन्न कारोबारी परियोजनाओं में साथ काम करने वाले कई अन्य लोगों के नाम भी लिखे हैं।
विज्ञापन


वीडियो और सुसाइड नोट में शेख ने आरोप लगाया कि कारोबारी साझेदारों के विश्वासघात के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके कारण वह तनाव और मानसिक परेशानी में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वारगेट पुलिस थाने में रविंद्र धंगेकर, उनकी पत्नी समेत 14 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक धमकी और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

शक के चलते पति ने ली पत्नी की जान, पुलिस में जाकर कर दिया सरेंडर

महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी शक के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी। घटना गुरुवार को ठाणे के सावरकर नगर इलाके में घटी। जहां नितिन टुपे ने अपनी पत्नी पूजा टुपे की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। जब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया तो उनके दो बच्चे स्कूल में थे। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed