सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DK Shivakumar remember Rajiv Gandhi Sonia Rahul and Priyanka wrote emotional message before karnataka CM oath

DK शिवकुमार को याद आए राजीव गांधी: सोनिया, राहुल-प्रियंका का भी जिक्र; CM बनने से पहले लिखा भावुक संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 02 Jun 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक में नई सरकार के गठन से पहले डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए गांधी परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने शुरुआती दौर में उनकी क्षमता पर भरोसा जताकर उन्हें सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

DK Shivakumar remember Rajiv Gandhi Sonia Rahul and Priyanka wrote emotional message before karnataka CM oath
डीके शिवकुमार, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई कैबिनेट के गठन से पहले राज्य के भावी मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक्स पर एक भावुक संदेश साझा किया। डीके शिवकुमार ने इस पोस्ट में अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने अपनी सियासी यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर गांधी परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग और भरोसा का उल्लेख किया।





डीके शिवकुमार ने पोस्ट में लिखा, ''गांधी परिवार ने मेरी राजनीतिक यात्रा में एक निर्णायक भूमिका निभाई है। यह भूमिका केवल नेतृत्व तक सीमित नहीं रही, बल्कि जीवन के विभिन्न चरणों में उन्होंने मुझ पर जो विश्वास जताया, वह मेरे लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज: सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई

विज्ञापन
Trending Videos

'राजीव गांधी ने एक युवा कार्यकर्ता की क्षमत को पहचाना'
कांग्रेस नेता ने राजीव गांधी के नाम का जिक्र करते हुए लिखा, ''मैं अक्सर दिवंगत राजीव गांधी को याद करता हूं, जिन्होंने एक युवा कार्यकर्ता में वह क्षमता देखी थी जिसे शायद मैं स्वयं भी नहीं पहचान पाया था। उनके प्रोत्साहन ने मुझे बड़े सपने देखने और सार्वजनिक सेवा के प्रति खुद को समर्पित करने का आत्मविश्वास दिया। महान नेता वही होते हैं जो दूसरों की संभावनाओं को पहचानते हैं और उन्हें अपनी अपेक्षाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। राजीव गांधी ने मेरे साथ ठीक यही किया।''

'मुझ पर सोनिया गांधी ने बनाए रखा विश्वास'
उन्होंने आगे लिखा, ''सोनिया गांधी ने मुझे नेतृत्व का एक और महत्वपूर्ण पाठ सिखाया। सच्चे नेता केवल सफलता के क्षणों में आपके साथ नहीं खड़े होते, बल्कि कठिन से कठिन समय में भी आपका साथ देते हैं। आपको शक्ति, प्रोत्साहन और अटूट समर्थन प्रदान करते हैं। मेरी राजनीतिक यात्रा के चुनौतीपूर्ण दौर में उन्होंने मुझ पर जो विश्वास बनाए रखा, वह मेरे लिए हमेशा अमूल्य रहेगा।''

'राहुल गांधी का समर्थन रहा एक मजबूत आधार स्तंभ'
डीके शिवकुमार ने कहा, ''राहुल गांधी निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। लोगों की बात सुनने की उनकी तत्परता, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और एक अधिक समावेशी तथा करुणामय भारत के उनके दृष्टिकोण ने मुझे जैसे अनेक नेताओं को प्रेरित किया है। मेरे सार्वजनिक जीवन में उनका समर्थन हमेशा एक मजबूत आधार स्तंभ रहा है।''

प्रियंका गांधी की तारीफ में क्या बोले शिवकुमार?
उन्होंने कहा, ''प्रियंका गांधी जी हमेशा सहज, स्नेहपूर्ण और प्रोत्साहित करने वाली रही हैं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ सम्मान और गरिमा का व्यवहार किया है, जिससे हमें यह सीख मिलती है कि राजनीति का मूल उद्देश्य लोगों से जुड़ना और उनकी आकांक्षाओं को समझना है। उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मेरे लिए सदैव अत्यंत मूल्यवान रहा है।''

शिवकुमार ने गांधी परिवार की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ''मेरे लिए गांधी परिवार नेतृत्व के विभिन्न आयामों का प्रतीक है- दूसरों की क्षमता को पहचानना, कठिन समय में उनके साथ खड़े रहना, सहानुभूति के साथ उनकी बात सुनना और अपने विश्वास तथा सेवा-भाव से उन्हें प्रेरित करना।''

ये भी पढ़ें: मणिपुर: कोबरा कमांडो दुनिया की टॉप कमांडो फोर्सेज को देते हैं टक्कर, 'जंगल युद्ध' में हैं पारंगत; खासियत जानें

गांधी परिवार की तारीफ में और क्या लिखा?
उन्होंने कहा, ''एक ऐसे व्यक्ति के रूप में, जिसने जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और जिसे आज कर्नाटक का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उनके विश्वास और प्रोत्साहन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उनके नेतृत्व और कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद के साथ, मैं पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ एक प्रगतिशील, समावेशी और समृद्ध कर्नाटक के निर्माण के लिए कार्य करता रहूंगा, जो उन मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है जिनके लिए हम सभी सामूहिक रूप से खड़े हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed