सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Nepali leaders join 'Know BJP' initiative, RSP chief meets Nitin Naveen

Know BJP: 'भाजपा को जानो' पहल में शामिल हुए नेपाल के शीर्ष नेता, RSP प्रमुख ने नितिन नवीन से की मुलाकात

नई दिल्ली, एएनआई Published by: रिया दुबे Updated Tue, 02 Jun 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। भाजपा को जानो पहल के तहत हुई इस बैठक में दोनों दलों के बीच संगठनात्मक सहयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और राजनीतिक संवाद को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Top Nepali leaders join 'Know BJP' initiative, RSP chief meets Nitin Naveen
RSP प्रमुख रबी लामिछाने और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। लामिछाने ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। यह दौरा भाजपा की 'भाजपा को जानो' पहल के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य भारत और नेपाल के राजनीतिक दलों के बीच संवाद व आपसी समझ को मजबूत करना है।

क्यों रही यह मुलाकात खास?

इस मुलाकात के दौरान आरएसपी और भाजपा के बीच पार्टी-स्तरीय सहयोग बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जन-केंद्रित राजनीतिक पहुंच जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। भाजपा ने नेपाली प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए रचनात्मक संवाद की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को जानो कार्यक्रम 

इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'भाजाप को जानो' कार्यक्रम के तहत 12 देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों और मिशन प्रमुखों के साथ भी बातचीत की। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद विदेशी राजनयिकों के साथ यह उनका पहला औपचारिक संवाद था। इस बैठक में भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है इस कार्यक्रम का उद्देश्य?

भाजपा की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'भाजपा को जानो' पहल का उद्देश्य विभिन्न देशों के राजनयिकों और राजनीतिक प्रतिनिधियों को भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे, शासन मॉडल और जनसंपर्क गतिविधियों से परिचित कराना है। इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2023 में भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी।

इससे पहले शनिवार को नितिन नवीन ने कहा था कि भाजपा की यात्रा केवल एक राजनीतिक दल के विस्तार की कहानी नहीं है, बल्कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, सेवा, संघर्ष और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed