फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra demolition drive Aarey Colony Goregaon Mumbai action on unauthorised dargah hindi news updates

Anti-Encroachment Drive: मुंबई में अवैध निर्माण जमींदोज, गोरेगांव में अनाधिकृत दरगाह के हिस्से पर चला बुलडोजर

Tue, 02 Jun 2026 01:56 PM IST
Jyoti Bhaskar एएनआई, मुंबई।
एएनआई, मुंबई। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Tue, 02 Jun 2026 01:56 PM IST
सार

महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की खबर है। अभियान मुंबई के गोरेगांव में चलाया गया है। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
Maharashtra demolition drive Aarey Colony Goregaon Mumbai action on unauthorised dargah hindi news updates
मुंबई में बुलडोजर एक्शन - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई एक अनाधिकृत दरगाह के खिलाफ की गई है। प्रशासनिक आदेश के बाद बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। मौके से आई वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अवैध निर्णाण को गिराने और मलबा हटाने का अभियान जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा नेता किरीट सोमैया क्या बोले?
भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को मुंबई पुलिस और नागरिक अधिकारियों को पत्र लिखा। उन्होंने शहर की सार्वजनिक सड़कों पर नमाज अदा करने पर रोक लगाने का आग्रह किया। सोमैया ने दावा किया कि इससे यातायात बाधित होता है और यात्रियों को असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की सड़कों पर नमाज रोकने की मांग
अपने पत्र में सोमैया ने कहा, 'सड़क पर नमाज अदा करना बंद करें। ये मुंबई जैसे शहर में 'गंभीर समस्या' है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग रेलवे स्टेशनों और प्रमुख परिवहन जंक्शनों के बाहर नमाज के लिए इकट्ठा होते हैं। इससे भीड़भाड़ होती है और दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है। सोमैया ने यह भी कहा कि कार्यदिवसों पर ऐसी गतिविधियां नागरिकों की दिनचर्या में बाधा डालती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी प्रथाओं की अनुमति देने से सार्वजनिक सड़कों पर इसी तरह के जमावड़े के लिए एक मिसाल कायम हो सकती है। सोमैया ने अपने पत्र में कुछ तत्वों के लिए कड़ी भाषा का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों से सड़कों पर नमाज तुरंत रोकने का आग्रह किया।

टीएमसी नेता की प्रतिक्रिया
इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के नेता मजीद मेमन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि इससे दूसरों को असुविधा होती है। मेमन ने यह भी कहा कि यह मुद्दा प्रशासनिक प्रकृति का है। उन्होंने बताया कि मस्जिदों में जगह की कमी और नई मस्जिदों के निर्माण की अनुमति न मिलना भी एक कारण है। मेमन के अनुसार, नमाज आमतौर पर मस्जिदों के अंदर दिन में पांच बार अदा की जाती है।


संवाद से समाधान पर जोर
मेमन ने कहा कि इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। उन्होंने सोमैया पर तंज कसते हुए पूछा, 'मैं किरीट सोमैया से पूछना चाहता हूं - क्या वह चाहते हैं कि मुसलमान नमाज अदा करें या नहीं?' मेमन ने कहा कि ऐसे लोगों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जाना चाहिए। उन्होंने इसे मुस्लिम समुदाय और प्रशासन के बीच का मामला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed