सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI seized cocaine worth about Rs 47 crore from a female arriving from Colombo at Mumbai airport

Drugs: मुंबई हवाई अड्डे पर महिला लेकर पहुंची 47 करोड़ को कोकीन, डीआरआई ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 11:26 AM IST
विज्ञापन
DRI seized cocaine worth about Rs 47 crore from a female arriving from Colombo at Mumbai airport
मुबंई एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि डीआरआई अधिकारियों ने कोलंबो से मुंबई पहुंची एक महिला यात्री से लगभग 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त की। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 47 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में हवाई अड्डे से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Trending Videos


बयान में कहा गया है कि डीआरआई अधिकारियों ने महिला यात्री को आगमन के तुरंत बाद रोका और उसके सामान की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान कॉफी पैकेटों में छिपाए गए नौ पाउच मिले, जिनमें सफेद पाउडर जैसा पदार्थ था। एनडीपीएस फील्ड किट से की गई प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ कोकीन पाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरआई की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को एक बड़ी चोट है। डीआरआई ने इस सिंडिकेट से जुड़े चार और लोगों को भी गिरफ्तार किया। इनमें एक व्यक्ति वह था जो हवाई अड्डे पर माल लेने आया था, जबकि बाकी तीन लोग तस्करी किए गए नशीले पदार्थों की फाइनेंसिंग, लॉजिस्टिक्स और वितरण नेटवर्क से जुड़े थे।

बयान में कहा गया कि सभी पांचों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड सायकोट्रॉपिक सब्सटैंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। मंत्रालय ने आगे कहा, डीआरआई द्वारा हाल में की गई कुछ बरामदगियों से एक चिंताजनक रुझान सामने आया है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह भारतीय महिलाओं का उपयोग कोरियर के रूप में बढ़ा रहे हैं, और नशीले पदार्थों को खाद्य पदार्थों या रोजमर्रा की वस्तुओं में छिपाकर तस्करी कर रहे हैं ताकि पकड़े जाने से बच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed