{"_id":"69e4000e77da229c9e059e63","slug":"ec-adds-around-7-lakh-new-voters-ahead-of-polls-in-west-bengal-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले EC ने जोड़े लगभग सात लाख नए मतदाता, जारी नहीं किए विस्तृत आंकड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले EC ने जोड़े लगभग सात लाख नए मतदाता, जारी नहीं किए विस्तृत आंकड़े
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मतदाता सूची में करीब सात लाख नए नाम जुड़ने से कुल मतदाताओं संख्या 6.82 करोड़ के पार पहुंच गई है। इनमें से 3.22 लाख मतदाता पहले चरण और 3.88 लाख दूसरे चरण में वोट डालेंगे, लेकिन नए वोटरों की उम्र और लिंग का पूरा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है। पढ़िए रिपोर्ट-
चुनाव आयोग देशभर में शुरू करेगा मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में लगभग सात लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक इनका उम्र या लिंग के आधार पर पूरा विवरण जारी नहीं किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पहले चरण में मतदान करेंगे करीब 3.22 लाख नए मतदाता
एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बताया कि इनमें से लगभग 3.22 लाख नए मतदाता पहले चरण में मतदान करेंगे। करीब 3.88 लाख मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे।
चुनाव आयोग ने जारी नहीं किया विस्तृत विवरण
हालांकि, आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इनमें से कितने नए मतदाता पहली बार वोट देने वाले 18 वर्ष के युवा हैं और न ही इन लिंग के आधार पर विस्तृत आंकड़ा दिया गया है। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने यह भी नहीं बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कितने फॉर्म-6 आवेदन आए और उनमें से कितने खारिज किए गए।
ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक, कहा- पश्चिम एशिया के हालात अस्थिर, हर स्थिति के लिए तैयार रहें
राज्य में अब कुल मतदाताओं की संख्या कितनी हुई?
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल आंकड़े नियमों के अनुसार जारी किए गए हैं, जबकि विस्तृत आंकड़ों को अलग से रखा गया है और उन्हें जरूरत पड़ने पर बाद में साझा किया जा सकता है। आयोग के अनुसार, राज्य में अब कुल मतदाताओं की संख्या 6,82,51,008 हो गई है, जो न्यायाधिकरण के आदेशों के बाद और बढ़ भी सकती है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X