सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ed-case-us-christian-organisation-timothy-initiative-illegal-foreign-funding-uapa-fcra-fema-investigation

ED: अमेरिका के ईसाई संगठन और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज, छह महीने में 92.55 करोड़ रुपये का अवैध इस्तेमाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 15 Jun 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
सार

ईडी की शिकायत के आधार पर बंगलूरू में अमेरिका से जुड़े एक ईसाई संगठन और कई व्यक्तियों के खिलाफ यूएपीए के साथ अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि विदेशी डेबिट कार्डों के नेटवर्क के माध्यम से बड़ी मात्रा में विदेशी धन भारत में निकाला और इस्तेमाल किया गया। इससे विदेशी मुद्रा और विदेशी चंदा संबंधी नियमों का उल्लंघन हुआ।

ed-case-us-christian-organisation-timothy-initiative-illegal-foreign-funding-uapa-fcra-fema-investigation
ईडी की शिकायत पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

ईडी की शिकायत पर बंगलूरू में अमेरिका के एक ईसाई संगठन और छह अन्य लोगों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर विदेशी डेबिट कार्ड के नेटवर्क के जरिये विदेशी फंड का गैर-कानूनी इस्तेमाल करने का आरोप है, जिसे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी इस्तेमाल किया गया।


ईडी के सहायक निदेशक सुनील कुमार सिंहमर की शिकायत पर कोथानूर पुलिस थाने ने 11 जून को बीएनएस और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत ये प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी में जोनाथन एस राजन, मीका मार्क, अजीत वर्गीस मथाई, वर्गीस चाको, बबलू कुर्मी, सुप्रीम जॉय, अमेरिका स्थित संगठन द टिमोथी इनिशिएटिव (टीटीआई) और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने आरोप लगाया कि आयकर अधिनियम और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत 18 और 19 अप्रैल को ली गई तलाशी के दौरान पता चला कि आरोपियों ने टीटीआई के साथ मिलकर अमेरिकी बैंक की ओर से जारी विदेशी डेबिट कार्ड्स से भारत भर में विदेशी धन निकाला और उसका इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


छह माह में 92.55 करोड़ रुपये का अवैध इस्तेमाल
एजेंसी का आरोप है कि नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच छह महीनों में लगभग 92.55 करोड़ रुपये का अवैध इस्तेमाल किया गया, जो फेमा और एफसीआरए के प्रावधानों का उल्लंघन है। प्राथमिकी के अनुसार, मीका मार्क को 18 अप्रैल को बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था और उसके पास से 24 विदेशी डेबिट कार्ड बरामद किए गए थे। आरोप कि देशभर में ऐसे 1,000 से अधिक कार्ड वितरित किए गए थे। इनमें से कई पर संतोष कुमार जैसा आम नाम लिखा था।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संदिग्ध निकासी
ईडी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के नक्सली उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में संदिग्ध नकद निकासी का पता चला है। प्राथमिकी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में धमतरी और बस्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 6.34 करोड़ रुपये निकाले जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed