सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Raids Ahead Bengal Elections US Made Revolver Crore in Cash Recovered Jewelry Worth 67.64 Lakh Seized

बंगाल चुनाव से पहले ईडी की रेड: मेड इन यूएसए रिवॉल्वर, 1.47 करोड़ की नकदी बरामद तो 67.64 लाख के आभूषण जब्त

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 09 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

ईडी ने कोलकाता में बिस्वजीत पोद्दर उर्फ सोना पप्पू और सहयोगियों से जुड़े आठ ठिकानों पर छापे में 1.47 करोड़ नकद, हथियार और आभूषण जब्त किए। आरोपी संगठित अपराध में शामिल बताए गए हैं, मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है।

ED Raids Ahead Bengal Elections US Made Revolver Crore in Cash Recovered Jewelry Worth 67.64 Lakh Seized
बंगाल में चुनाव से पहले ईडी की कार्यवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बिस्वजीत पोद्दर उर्फ सोना पप्पू, जय एस. कामदार और अन्य से जुड़े एक मामले में आठ परिसरों पर रेड की है। बंगाल चुनाव से पहले हुई रेड में ईडी को कामयाबी मिली है। आरोपियों के कब्जे से 'मेड इन यूएसए' रिवॉल्वर, 1.47 करोड़ रुपये की नकदी और 67.64 लाख के सोने चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं। तलाशी अभियान के दौरान जांच एजेंसी ने आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। जमीन, भवन आदि के रूप में कई अचल संपत्तियों की पहचान की गई है, जो आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से प्राप्त की गई प्रतीत होती हैं।

Trending Videos

ईडी के अनुसार, तलाशी के दौरान बिस्वजीत पोद्दर उर्फ सोना पप्पू द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई है। ईडी ने पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए रिवॉल्वर, पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया है। बिस्वजीत पोद्दर उर्फ सोना पप्पू सहित सभी आरोपी, पश्चिम बंगाल में संगठित आपराधिक गिरोह की गतिविधियों में शामिल थे। ये लोग गिरोह के संचालन के माध्यम से अवैध रूप से भारी मात्रा में धन जुटाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्वजीत पोद्दर उर्फ सोना पप्पू, कोलकाता के गोलपार्क के पास कंकुलिया रोड पर हुई हिंसा के एक मामले में भी पुलिस द्वारा वांछित है। वर्तमान में वह फरार है। ईडी ने सोना पप्पू को समन जारी किया है। हालांकि वह अभी तक जांच में शामिल नहीं हुआ है। पीएमएलए के तहत ईडी की जांच में अब तक यह पता चला है कि बिस्वजीत पोद्दर उर्फ सोना पप्पू और उनके सहयोगियों द्वारा नियंत्रित संस्थाओं के माध्यम से जबरन वसूली, अचल संपत्तियों पर कब्जा और अनधिकृत भवन निर्माण जैसी अवैध गतिविधियों से अपराध की आय अर्जित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed