सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Elections Mamata Banerjee Birbhum Rally Bulldozer Politics BJP vs TMC Political Clash

Bengal: ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा- बुलडोजर की राजनीति में विश्वास नहीं, केंद्र से अकेले लड़ रही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 13 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुलडोजर राजनीति पर निशाना साधते हुए बीजेपी और योगी मॉडल की आलोचना की। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए और दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में लौटेगी।

West Bengal Assembly Elections Mamata Banerjee Birbhum Rally Bulldozer Politics BJP vs TMC Political Clash
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रचार में हर पार्टी अपनी पूरी ताकत झोक रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। बीरभूम जिले के सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह बुलडोजर राजनीति में विश्वास नहीं रखती हैं। ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि कल किसी ने यहां उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर चलाने की बात कही थी। उन्होंने साफ किया कि वह नफरत या बुलडोजर नहीं, बल्कि प्यार के सिद्धांत में विश्वास करती हैं।
Trending Videos


योगी आदित्यनाथ ने यूपी मॉडल अपनाने की बात कही थी
दरअसल, एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन को खत्म करने के लिए यूपी मॉडल अपनाने की बात कही थी। ममता बनर्जी ने इसी का जवाब दिया है। रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नामांकन की जांच के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें चार घंटे तक परेशान किया। ममता ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस बात को आसानी से नहीं भूलेंगी और इसे अंजाम तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: बीरभूम में गरजे अमित शाह, कहा- पांच मई को बनने वाली है भाजपा सरकार, बंगाल की जनता ने लिया निर्णय

ममता ने दावा किया कि देश के 19 राज्य और केंद्र सरकार उनके खिलाफ एकजुट हैं, लेकिन वह आम लोगों के लिए अकेले लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह आम जनता के हक के लिए अकेले लड़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि भाजपा दिल्ली से सुरक्षा बल लाकर बंगाल का चुनाव नहीं जीत पाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आएगी।

भाजपा पर बाहर से लोग लाने का आरोप लगाया
ममता बनर्जी ने भाजपा पर बाहर से लोग लाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रेन और बसों के जरिए भीड़ जुटाई जा रही है। उन्होंने अमित शाह के इलाके का जिक्र करते हुए कहा कि मोटाभाई के यहां से भी लोग लाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 12 साल से उन्हें परेशान कर रही है। अब मन की बात के नाम पर बच्चों के दिमाग को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। बात दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को नतीजे आएंगे।
  • पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि यदि वह खुद को सभी सीटों का प्रत्याशी बताते हैं, तो उन्हें पीएम पद छोड़कर बंगाल का मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ना चाहिए।
  • ममता ने रोजगार के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए पूछा कि हर साल दो करोड़ नौकरियों के वादे का क्या हुआ।
  • ममता ने सिउड़ी की सभा में कहा, भाजपा बंगालियों को बांग्लादेशी मानती है और सत्ता में आने पर उन्हें बेघर कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने पर यूसीसी और एनआरसी लागू किया जाएगा, जिससे आम लोगों पर असर पड़ेगा।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed