Live
Parliament LIVE: लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा जारी, DMK ने किया विरोध; विपक्ष पर जमकर बरसे ललन सिंह
Parliament LIVE Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings Hindi Updates: संविधान में संशोधन के लिए पेश किए गए विधेयकों पर पर आज भी चर्चा जारी रहेगी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में इन विधेयकों पर विचार रखेंगे। इससे पहले संसद के विशेष सत्र में पहले दिन की चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, असदुद्दीन ओवैसी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स
लाइव अपडेट
संविधान संशोधन बिल पर सपा सांसद डिंपल यादव की टिप्पणी
लोकसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी संविधान संशोधन बिल पर अपने विचार रखें। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2023 में जब यह बिल पास हुआ था, तो पक्ष और पूरा विपक्ष एक साथ होकर, इस बिल को हम लोगों ने पास कराया था, और यह सर्वसम्मति से पास हुआ था। लेकिन अब जो ये संशोधन लाया जा रहा है, तो आखिरकार सरकार क्या चाहती है। क्या सरकार वाकई में महिलाओं का सशक्तिकरण चाहती है या इस विधेयक को लाकर, इस संशोधन को लाकर वो खुद के सशक्तिकरण के तरफ काम कर रही है। जब 2023 में विधेयक आया था तो स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि जनगणना होगी।टीडीपी ने संविधान संशोधन बिल का किया समर्थन
लोकसभा में तेलुगु देशम पार्टी के सांसद लवू श्री कृष्ण देवरायलू ने संविधान संशोधन का समर्थन किया।कल्याण बनर्जी ने बिल का किया विरोध
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने संविधान संशोधन का विरोध किया। इस दौरान सत्ता पक्ष से सांसदों की तरफ से उनके बयानों के विरोध में आवाज उठाई गई, जिन्हें पीठासीन अध्यक्ष ने चुप कराया। कल्याण बनर्जी ने कहा- केंद्र सरकार महिला आरक्षण में संशोधन से जुड़ा बिल लेकर आई है। लेकिन जब कानून लागू नहीं हुआ तो उसमें कैसा संशोधन। इसीलिए देर रात में इन्होंने 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जो आप तो बस जय श्रीराम कहते हैं लेकिन हम तो दुर्गा, काली की पूजा करते हैं। हम बोलते हैं जय सिया राम लेकिन आप तो सिर्फ राम को याद करते हैं। इस मौके पर कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं ओम बिरला की इज्जत करता हूं, वे बहुत अच्छे इंसान हैं। 2029 चुनाव में भाजपा तो सत्ता में नहीं आएगी, मैं तो चाहता हूं कि स्पीकर की कुर्सी पर भी आरक्षण दे दीजिए, हम राजी हैं वो नहीं होंगे।संविधान संशोधन पर ललन सिंह का विपक्ष से अनुरोध
जदयू से लोकसभा सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भी लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। ललन सिंह ने कहा कि 50 फीसदी आबादी वाली महिलाओं के लिए लाया गया कानून जल्दबाजी में नहीं लाया गया है। ललन सिंह ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस वाले ऐसे सामाजिक संशोधन को लागू नहीं होने देंगे। ललन सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री ने सभी को सचेत किया है कि अगर इसका विरोध किया गया तो वर्षों तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने तमाम सभी पदों पर महिलाओं को आरक्षण दिया। लालू जी ने नीतीश जी के फैसले का विरोध किया और आज तक लालू जी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आज बिहार की महिलाएं एनडीए के साथ खड़ी हैं।ललन सिंह ने आगे कहा- 2023 से मातृत्व शक्ति इस बिल के पास होने का इंतजार कर रही है, तो आप सभी अन्याय मत किजिए। मातृत्व शक्ति की भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री ये बिल लाएं हैं। मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं तो हठधर्मिता छोड़ दिजिए, नहीं तो आपको खामियाजा भुगतना पड़ेगा, जैसे बिहार में लालू जी 2005 से 2026 तक भुगत रहे हैं।
लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा जारी
लोकसभा में आज फिर संविधान संशोधन पर चर्चा की जा रही है। इस दौरान तमाम दलों के सांसद अपने-अपने विचार रख रहे हैं।लोकसभा में The Constitution (One Hundred and Thirty-First Amendment) Bill, 2026, The Union Territories Laws (Amendment) Bill, 2026 and The Delimitation Bill, 2026 आज फिर चर्चा शुरु हुई.
— SansadTV (@sansad_tv) April 17, 2026
आज शाम 4 बजे लोकसभा में इन तीनो महत्वपूर्ण विधेयकों पर मतदान होगा।@LokSabhaSectt… pic.twitter.com/1vIgo8Jxj6
पीएम मोदी ने हरिवंश नारायण को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं हरिवंश जी को बधाई देता हूं। राज्य सभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है। सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है उसको एक प्रकार से सदन ने आज मोहर लगा दी है। ये एक सहज कार्यशैली का सम्मान है। हम सबने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन की शक्ति हो और प्रभावित होते देखा है।'#WATCH | Speaking in the Rajya Sabha on Harivansh Narayan Singh elected unopposed as the Dy Chairman of the Rajya Sabha, PM Narendra Modi says, "Being elected as Deputy Chairman for the third consecutive term is a testament to the deep trust this House has in you, the benefits… pic.twitter.com/GjLNAabwHS
— ANI (@ANI) April 17, 2026
पीएम ने इस दौरान कहा, 'आज 17 अप्रैल है और 17 अप्रैल, 1927 हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जन्म जयंती भी है। और विशेषता ये भी है कि आज 17 अप्रैल को आप जब तीसरी बार इस दायित्व को संभालने जा रहे हैं, चन्द्रशेखर जी के साथ आपका जुड़ाव, उनके प्रति आपका लगाव रहा और एक प्रकार से आप उनके सहयात्री रहे, उनके पूरे कार्यकाल में, ये अपने आप में एक बड़ा सुयोग है।'
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- हरिवंश जी के अनुभव से सदन को लाभ मिलेगा, सदन की गरिमा को नई ऊर्जा मिलेगी। पीएम मोदी ने आगे कहा, हरिवंश जी का जन्म जेपी जी के गांव में हुआ है और सदन ने हरिवंश जी के नेतृत्व की शक्ति देखी है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि हरिवंश जी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के सहयात्री रहे हैं। पूरे सदन को आप पर गहरा विश्वास है, हरिवंश जी की कार्यशैली का सभी सम्मान करते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हरिवंश जी के लेखोंं में धार है, वाणी में सौम्यता है और उनका काम सराहनीय है। हरिवंश जी सभी की बातें सुनते हैं और उनका यह नया कार्यकाल समर्पण और संतुलन से आगे बढ़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश जी का चुना जाना अनुभव का सम्मान है।
Speaking in the Rajya Sabha. https://t.co/0MhP3145LO
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2026
राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम-खरगे ने दी बधाई
मनोनीत सांसद हरिवंश नारायण को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है। बता दें कि, हरिवंश नारायण का चयन इस पद के लिए निर्विरोध हुआ। वे इस पद के लिए चुने जाने वाले पहले मनोनीत सदस्य हैं। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें इस पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर बधाई दी है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।यह भी पढ़ें - गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: कौन हैं हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति
