सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Assembly Elections LIVE: 'हर जगह भारी जनसमर्थन', उदयनिधि स्टालिन बोले- तमिलनाडु में डीएमके करेगी क्लीन स्वीप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Fri, 17 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2026 LIVE Updates Poll campaign Tamil Nadu West Bengal BJP TMC DMK AIADMK rally hindi news
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:36 PM, 17-Apr-2026

सिलीगुड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया रोड शो

पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष के समर्थन में एक बड़ा रोड शो किया। रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का उत्साह साफ बता रहा है कि बंगाल के लोगों ने वर्तमान भ्रष्ट सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा राज्य में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।
 
02:23 PM, 17-Apr-2026

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ममता सरकार को घेरा

कोलकाता में चुनावी प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आने पर युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके तैयार किए जाएंगे। फडणवीस ने दावा किया कि ममता सरकार के कार्यकाल में 6000 से ज्यादा उद्योग और 100 से अधिक लिस्टेड कंपनियां बंगाल छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने कहा हमें राज्य को इन सबसे मुक्त कराना होगा। विरोधियों के बाहरी वाले आरोप पर फडणवीस ने कहा कि भाजपा बंगाल की असली पार्टी है। इसकी वजह यह है कि पार्टी के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल की ही सपूत थे। उन्होंने कहा आप हमें बाहरी नहीं कह सकते। हमारे सभी नेता शुद्ध बंगाली हैं।
12:14 PM, 17-Apr-2026

शुभेंदु अधिकारी का टीएमसी पर आरोप, कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे फर्जी प्रेस कार्ड

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को फर्जी प्रेस पहचान पत्र (प्रेस कार्ड) बांट रही है। अधिकारी के मुताबिक, टीएमसी ऐसा इसलिए कर रही है ताकि उसके कार्यकर्ता पत्रकार बनकर मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें और चुनाव में गड़बड़ी कर सकें।

इसको लेकर शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि टीएमसी एक राजनीतिक सलाहकार कंपनी की मदद से यह काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि ये फर्जी पत्रकार संवेदनशील जगहों और प्रशासनिक केंद्रों में घुसकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि हाल ही में जारी हुए सभी प्रेस कार्डों की गहराई से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि केवल मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को ही मतदान केंद्रों के पास जाने की अनुमति मिलनी चाहिए। इससे एक दिन पहले टीएमसी ने भी भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था। टीएमसी का कहना था कि भाजपा 'मातृशक्ति भरोसा कार्ड' के जरिए महिलाओं को पैसे का लालच दे रही है। टीएमसी ने इसे चुनावी रिश्वत बताया और भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी के नए आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है।
 
12:11 PM, 17-Apr-2026

टीएमसी उम्मीदवार देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

पश्चिम बंगाल चुनावी हलचल के बीच आयकर विभाग ने कोलकाता में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने रासबिहारी सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबाशीष कुमार के घर और चुनावी दफ्तर पर छापा मारा है। चुनाव के दौरान हुई इस छापेमारी से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। 
 
10:05 AM, 17-Apr-2026

तिरुचिरापल्ली में डीएमके का शक्ति प्रदर्शन

तमिलनाडु राज्य में चुनावी सरगर्मी के बीच केएन नेहरू और अनबिल महेश पोय्यामोझी ने तिरुचिरापल्ली के गांधी मार्केट क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। दोनों नेताओं ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट के उम्मीदवार डॉ. इनिगो इरुदयाराज के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की।
09:40 AM, 17-Apr-2026

पल्लडम रैली में पलानीस्वामी का सीएम स्टालीन पर हमला

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने पल्लडम में चुनावी रैली के दौरान डीएमके सरकार और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तीखा हमला बोला। एआईएडीएमके प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ने पहले ही संसद में 33% महिला आरक्षण की मांग उठाई थी और अब प्रधानमंत्री मोदी इसे लागू कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद स्टालिन काले कपड़े पहनकर विरोध कर रहे हैं, जबकि उनकी मांग पहले ही पूरी हो चुकी है।

पलानीस्वामी ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि तमिलनाडु से सांसदों की संख्या कम नहीं होगी और राज्य को 59 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त प्रतिनिधित्व मिलने के बावजूद भी डीएमके विरोध कर रही है, जो केवल राजनीति है। उन्होंने डीएमके पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। खास तौर पर नीट परीक्षा को रद्द करने के वादे पर उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि इसे लागू नहीं किया गया। एआईएडीएमके नेता ने कानून-व्यवस्था, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं, शराब दुकानों में भ्रष्टाचार हो रहा है और आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:38 AM, 17-Apr-2026

Assembly Elections LIVE: 'हर जगह भारी जनसमर्थन', उदयनिधि स्टालिन बोले- तमिलनाडु में डीएमके करेगी क्लीन स्वीप

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 16 दिनों में उन्होंने करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया है और हर जगह जनता से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से डीएमके के उम्मीदवार स्टालिन ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। उनका कहना है कि जहां भी वे प्रचार के लिए जा रहे हैं, वहां जनता का उत्साह और समर्थन स्पष्ट रूप से दिख रहा है। राज्य में मतदान 23 अप्रैल को एक ही चरण में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed