{"_id":"69e21262bbed9880ab0a4352","slug":"karnataka-road-accident-car-bus-collision-in-yadgir-people-burnt-alive-cm-siddarahaiah-and-other-condoles-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादगिरि में काल बनी रफ्तार: टायर फटने के बाद बस से टकराई कार, जिंदा जल गए पांच मासूम समेत 9 लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यादगिरि में काल बनी रफ्तार: टायर फटने के बाद बस से टकराई कार, जिंदा जल गए पांच मासूम समेत 9 लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्नाटक के यादगिरि में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने छह जिंदगियां लील लीं। चलती कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
यादगिरि में बड़ा हादसा
- फोटो : @PTI
विज्ञापन
विस्तार
कर्नाटक के यादगिरि जिले में शुक्रवार को मौत का एक ऐसा तांडव देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है। दरअसल, सुरपुर तालुक के शांतापुरा क्रॉस के पास एक कार और निजी बस की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार 10 लोगों में से नौ लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में पांच मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
हादसे की वजह क्या?
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कॉम्पैक्ट यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर की दूसरी तरफ से आ रही निजी बस से जा टकराई। भिड़ंत होते ही कार आग का गोला बन गई।
चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के वक्त कार में कुल 10 लोग सवार थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का अवसर ही नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। जिला पुलिस अधीक्षक पृथ्वीक शंकर ने 9 मौतों की पुष्टि की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और कार, दोनों ही पूरी तरह जलकर खाक हो गए। अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 20 यात्री सुरक्षित समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: '16’ में छिपा है जवाब?: राहुल गांधी की पहेली से NDA में हलचल, परिसीमन को लेकर दक्षिण की राजनीति पर बड़ा इशारा
मासूमों समेत 9 लोगों ने तोड़ा दम
मृतकों की शिनाख्त कृष्णा नायक (52) और उनकी पत्नी अनंत कला (45); शरणप्पा (36) और उनकी पत्नी निसर्ग (30); उनके बच्चे सिद्धार्थ (3), अद्विक (5), और श्रीनिधि (1.5); इसके अलावा शशिकला (30) और उनके बेटे चंदन (8) के रूप में हुई है। इस प्रलयकारी दुर्घटना में शशिकला का दूसरा बेटा, 10 वर्षीय विराट चमत्कारिक रूप से बच गया है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए यादगिरि आयुर्विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में भर्ती कराया गया है।
रायचूर का रहने वाला था परिवार
पुलिस के अनुसार, कार सवार सभी लोग रायचूर जिले के सिरवार तालुक के रहने वाले थे। सभी लोग यादगिरि से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, निजी बस बेंगलुरु से कलबुर्गी की ओर जा रही थी। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते वाहन से बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन