अमरावती में यौन शोषण मामला: 100+ वीडियो पर जांच तेज, NCW ने महाराष्ट्र DGP को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश
अमरावती में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और वीडियो ब्लैकमेलिंग मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र डीजीपी को समयबद्ध जांच के आदेश दिए हैं। 100 से अधिक वीडियो मिलने से मामला गंभीर हो गया है।
विस्तार
महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आए एक गंभीर यौन शोषण मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कड़ा रुख अपनाया है और महाराष्ट्र पुलिस को समयबद्ध जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सदानंद वसंत दाते को निर्देश दिया है कि पूरे मामले की गहन और तय समय सीमा के भीतर जांच की जाए।
NCW का सख्त रुख
एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महाराष्ट्र पुलिस से पांच दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) सौंपने को कहा है। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी पीड़ितों की पहचान, सुरक्षा और मानसिक सहायता सुनिश्चित की जाए। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए।
ये भी पढ़ें:- नासिक TCS मामला: 'लंबे अरसे से चल रहा था उत्पीड़न और धर्मांतरण का खेल'; पूर्व कर्मचारी ने सुनाई भयावह हकीकत
साइबर फॉरेंसिक जांच के आदेश
आयोग ने इस मामले को केवल यौन शोषण तक सीमित न मानते हुए एक व्यापक साइबर फॉरेंसिक जांच की आवश्यकता बताई है। एनसीडब्ल्यू ने कहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस तरह दुरुपयोग बेहद चिंताजनक है और इससे नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 वर्षीय आरोपी पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर इन घटनाओं को वीडियो में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ब्लैकमेल के लिए इस्तेमाल किया। एनसीडब्ल्यू के अनुसार, इस तरह के 100 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है, जिसने साइबर अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अन्य वीडिय:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
