सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Sleeper Becomes Passengers’ Top Choice on Howrah–Kamakhya Route

Railway: हावड़ा-कामाख्या रूट पर वंदे भारत स्लीपर बनी यात्रियों की पहली पसंद, तीन महीने में ही तोड़े ये रिकॉर्ड

डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। इस ट्रेन का निर्माण बीईएमएल ने आईसीएफ तकनीक के सहयोग से किया है। यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन 17 जनवरी 2026 को पहली बार चली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Vande Bharat Sleeper Becomes Passengers’ Top Choice on Howrah–Kamakhya Route
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों के बीच लगातार लोकप्रिय होती जा रही है। हावड़ा से कामाख्या रूट पर चलाई जा रही इस ट्रेन का अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। ट्रेन की ऑक्यूपेंसी लगातार 100 प्रतिशत से अधिक दर्ज की जा रही है। ट्रेन लॉन्च के पहले तीन महीनों में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ने 119 ट्रिप्स के दौरान करीब 1.21 लाख यात्रियों को सफर कराया है। इन आंकड़ों से साफ है कि यह ट्रेन लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

Trending Videos

रेलवे ने बताया कि इस दौरान वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत से भी अधिक रही, जो इस सेवा की बढ़ती मांग और लोकप्रियता को दर्शाती है। यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि यात्री प्रीमियम नाइट ट्रेन यात्रा को तेजी से अपना रहे हैं और इस सेवा पर उनका भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। इस ट्रेन का निर्माण बीईएमएल ने आईसीएफ तकनीक के सहयोग से किया है। यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन 17 जनवरी 2026 को पहली बार चली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन 27575/27576 नंबर से चल रही है और इसका संचालन व रखरखाव नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे जोन कर रहा है। हावड़ा–कामाख्या रूट पर चलने वाली यह ट्रेन रास्ते में कुल 13 स्टेशनों पर रुकती है। इनमें बैंडेल, नवद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, अलीपुरद्वार रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू कूच बिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगाईगांव और रंगिया शामिल हैं।

ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 11 एसी 3-टियर, 4 एसी 2-टियर और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच है। यात्रियों को आरामदायक सफर देने के लिए इसमें आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। ट्रेन नंबर 27575 हावड़ा से शाम 6:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे कामाख्या पहुंचती है। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 27576 कामाख्या से शाम 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:15 बजे हावड़ा पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed