सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   ED raids five locations of DMK MP Kathir Anand, case related to money laundering

Tamil Nadu: डीएमके सांसद कथिर आनंद के पांच ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मनी लॉड्रिंग से जुड़ा है मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 03 Jan 2025 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

2019 में सांसद कथिर आनंद और उनसे जुड़े ठिकानों से 11 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई थी। इसके चलते वेल्लोर में लोकसभा चुनाव रद्द कर दिए गए थे। अब ईडी ने सांसद कथिर आनंद के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कथिर आनंद डीएमके के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु मंत्रिमंडल में दूसरे नंबर के नेता एस दुरईमुरुगन के बेटे हैं और वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ED raids five locations of DMK MP Kathir Anand, case related to money laundering
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी ने शुक्रवार को डीएमके नेता और सांसद कथिर आनंद के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कथिर आनंद डीएमके के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु मंत्रिमंडल में दूसरे नंबर के नेता एस दुरईमुरुगन के बेटे हैं और वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। छापेमारी को लेकर डीएमके ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध में की जा रही है। 

Trending Videos


ईडी ने सांसद कथिर आनंद के पिता डीएमके महासचिव और तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन के आवास पर भी छापेमारी की। छापेमारी आरबीआई के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन और  500 और 1000 रुपये के नोटों को 200 रुपये के नोटों से बदलने में बैंक अधिकारियों की ओर से की गई धोखाधड़ी को लेकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में सांसद कथिर आनंद और उनसे जुड़े ठिकानों से 11 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त किए जाने के बाद वेल्लोर में लोकसभा चुनाव रद्द कर दिए गए थे। अगस्त 2019 में दोबारा चुनाव हुए तो कथिर आनंद ने डीमएके के टिकट पर 8141 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने एआईएडीएमके के एसी षणमुगम को हराया। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से उन्हें हराया।

वनमंत्री पोनमुडी के खिलाफ भी चल रही जांच
ईडी ने जुलाई 2023 में तमिलनाडु सरकार में वन मंत्री के पोनमुडी और  उनके बेटे डॉ. पी गौतम सिगामणि के परिसरों पर छापेमारी की थी। इसके बाद उनकी 14 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। पोनमुडी पर आरोप है कि वे 2007-2010 तक तमिलनाडु सरकार में खान मंत्री थे। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे डॉ. पी गौतम सिगामणि, सिगामणि के बहनोई केएस राजमहेंद्रन और जयचंद्रन के नाम पर खनन के पांच लाइसेंस जारी किए। इस दौरान सिगामणि ने पट्टे पर दी गई भूमि से लाल मिट्टी की खुदाई की।

तमिलनाडु के सीएम ने बताया था राजनीतिक बदला
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके मुखिया एमके स्टालिन ने उनकी सरकार के मंत्री और नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदला करार दिया है। उन्होंने कहा था भाजपा राजनीतिक बदले में यह सब करा रही है। यह भाजपा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने तमिलनाडु में बनी अभिनेता विजय की नई पार्टी पर आरोप लगाया कि वे डीएमके को खत्म करना चाहते हैं। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि जो लोग हमें डांटते हैं, वे अमर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed