{"_id":"6a462f84e0a47d0360060506","slug":"election-commission-assembly-bypolls-announced-for-bihar-madhya-pradesh-gujarat-seats-voting-details-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bypolls 2026: बिहार-MP और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव, 30 जुलाई को वोटिंग; जानें क्यों खाली हुई थीं ये सीटें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bypolls 2026: बिहार-MP और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव, 30 जुलाई को वोटिंग; जानें क्यों खाली हुई थीं ये सीटें
Thu, 02 Jul 2026 03:00 PM IST
नवीन पारमुवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 PM IST
सार
भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की है। इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
तीन राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव का एलान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assembly Bypolls 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग ने तीन राज्यों की खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल फूंक दिया है। इसके लिए पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। आयोग ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह उपचुनाव किन सीटों पर हो रहा है और वहां चुनाव कराने की नौबत क्यों आई है।
किन तीन विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव?
चुनाव आयोग के मुताबिक, तीन अलग-अलग राज्यों की 3 सीटों पर मतदान होना है। इनमें मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर मतदान होगा। इन सभी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी कर दी जाएगी।
चुनाव और नामांकन का क्या है पूरा शेड्यूल?
चुनाव आयोग ने उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया के लिए तारीख तय कर दी है।
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर क्यों हो रहा चुनाव?
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भारती विधायक थे। हाल ही में एक फर्जीवाडे के मामले में अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता निलंबित कर दी गई थी। इसी वजह से यह सीट खाली हो गई। 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने भाजपा के नेता नरोत्तम मिश्रा को 7 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इस चुनाव में राजेंद्र भारती को 88977 वोट मिले थे। वहीं नरोत्तम मिश्रा को 81,235 लोगों ने वोट दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bankipur Bihar Election : आचार संहिता लागू, पटना की बांकीपुर सीट पर उप-चुनाव की तारीख आई; जानें, कब-क्या होगा
गुजरात की मांजलपुर सीट कैसे हुई खाली?
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट भाजपा विधायक योगेश नारायणदास पटेल के निधन की वजह से खाली हुई है। पिछले महीने 79 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। योगेश पटेल ने साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर शानदार जीत दर्ज की थी। उनके निधन के बाद से ही इस सीट पर नए विधायक के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही थी।
बिहार की बांकीपुर सीट पर क्यों आई उपचुनाव की नौबत?
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा था और नितिन नवीन यहां से विधायक थे। हाल ही में नितिन नवीन राज्यसभा के सदस्य बन गए। राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस इस्तीफे के कारण बांकीपुर की सीट खाली हो गई जिस पर अब चुनाव आयोग ने उपचुनाव कराने का फैसला लिया है।
मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने क्या तैयारी की है?
चुनाव आयोग ने इन तीनो सीटों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग का कहना है कि पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। चुनाव सुचारू रूप से हो सके इसके लिए अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने के कडे निर्देश दिए गए हैं।

- उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
- इसके बाद 14 जुलाई को इन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
- अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहता है तो वह 16 जुलाई तक ऐसा कर सकता है। इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई को जनता वोट डालेगी।
- इसके बाद तीन अगस्त को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।