सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Election rules amendment 'gravest' threat to fair polls, alleges Tamil Nadu CM

Tamil Nadu: CM स्टालिन का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- चुनाव नियमों में संशोधन निष्पक्ष चुनाव के लिए खतरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 23 Dec 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आरोप लगाया कि चुनाव नियमों की धारा 93(2)(ए) में लापरवाही भरा संशोधन करके भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत लोकतंत्र सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा है।

Election rules amendment 'gravest' threat to fair polls, alleges Tamil Nadu CM
एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा-नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने चुनाव नियमों में एक खतरनाक संशोधन किया है, जो लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि इस संशोधन के माध्यम से सरकार चुनावों में पारदर्शिता को खत्म करने की कोशिश कर रही है और उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर हमले का विरोध करें।

Trending Videos


हाईकोर्ट के आदेश के बाद किया संशोधन
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद, जिसमें चुनाव बूथ का सीसीटीवी फुटेज देने को कहा गया था, केंद्र सरकार ने चुनाव दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज की सार्वजनिक जांच को रोकने के लिए यह संशोधन किया। इससे संविधान की बुनियादी विशेषताओं में से एक को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र की लिए सबसे बड़ा खतरा
सीएम स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'चुनाव नियमों की धारा 93(2)(ए) में लापरवाही भरा संशोधन करके भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत लोकतंत्र सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा है, जिससे चुनाव में पारदर्शिता खत्म हो गई है।'

मोदी सरकार के आगे झुका चुनाव आयोग
इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र में हाल के विधानसभा चुनावों के परिणामों पर भी चिंता जताई और कहा कि भाजपा को डर है कि इसके परिणामों पर सवाल उठ सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चौंकाने वाली बात यह है कि भारत के चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के दबाव में आकर अपनी स्वतंत्रता को खो दिया है। वह मोदी सरकार के आगे झुक गया है । 

स्टालिन ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वे इस असंवैधानिक हमले का विरोध करें और चुनावों में स्वतंत्रता और निष्पक्षता की रक्षा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed