सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elections on Rajya Sabha seats Voting Updates in Jharkhand Mizoram and Maharashtra Karnataka MLC polls

Rajya Sabha-MLC Polls: चार राज्यों की राज्यसभा सीटों, विधान परिषद के लिए मतदान समाप्त; 5 बजे से मतों की गिनती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Thu, 18 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajya Sabha-MLC Polls: महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीटों के अलावा झारखंड की दो और मिजोरम की एक राज्यसभा सीट पर आज वोटिंग कराई गई। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। कर्नाटक में सात विधान परिषद सीटों के लिए वोट डाले गए। सभी जगहों पर चार बजे वोटिंग खत्म हुई। पांच बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इन चुनावों से जुड़े सभी अपडेट्स इस खबर में जानिए

Elections on Rajya Sabha seats Voting Updates in Jharkhand Mizoram and Maharashtra Karnataka MLC polls
महाराष्ट्र, मिजोरम और झारखंड में डाले जा रहे वोट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 खाली सीटों में पांच सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आज 12 सीटों पर मतदान कराए गए। भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से मिलकर बने महायुति गठबंधन को कई क्षेत्रों में बढ़त हासिल है। हालांकि कुछ सीटों पर आंतरिक मतभेद भी सामने आए हैं। ऐसे में 12 सीचों पर चुनाव दिलचस्प हैं। इसके अलावा आज झारखंड की दो और मिजोरम की एक राज्यसभा सीट पर भी मतदान कराया गया।



क्या झारखंड में कांग्रेस ने NDA प्रत्याशी का समर्थन किया?
झारखंड की राज्यसभा सीट पर चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने उम्मीदवार परिमल नथवानी का समर्थन किया है। उन्होंने मतदान के दौरान गुरुवार को जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। राजधानी रांची में पत्रकारों से बात करते हुए नथवानी ने कहा, मुझे सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है...अगर मुझे मौका दिया गया तो मैं निश्चित रूप से झारखंड की सेवा करूंगा।' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कांग्रेस विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है, तो उन्होंने कहा, 'मुझे सभी का समर्थन प्राप्त है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर मतदान, भाजपा-कांग्रेस ने चुनाव से बनाई दूरी
मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार को मतदान कराया गया। यहां दो उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्ताधारी ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने प्रवक्ता के लालतलुआंगकिमा को उम्मीदवार बनाया है। मुख्य विपक्षी मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने अधिवक्ता जोथनसांगी हमार को नामित किया है। भाजपा और कांग्रेस ने मतदान से दूर रहने का निर्णय लिया है। विधानसभा सचिवालय के अतिरिक्त सचिव लालथांगमाविया ने बताया कि विधायक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। मतगणना शाम 5 बजे विधानसभा भवन में होगी। 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम के 27, एमएनएफ के 10, भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक है। कांग्रेस विधायक सी नगुनलिआनचुंगा ने पार्टी आलाकमान के निर्देश पर वोट न डालने की बात कही। भाजपा के दो विधायक भी मतदान में भाग नहीं लेंगे, यह जानकारी जॉनी लालथनपुइया ने दी।
विज्ञापन


कर्नाटक में भी सात सीटों पर चुनाव, मैदान में कितने प्रत्याशी?
महाराष्ट्र, मिजोरम और झारखंड से अलग कर्नाटक में भी विधान परिषद की सात सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुए। कुल 222 विधायकों में से 212 ने मतदान किया। दोपहर 1 बजे तक 95.50 फीसदी वोटिंग हुई। विधानसभा में सुबह 9 बजे शुरू हुआ मतदान और शाम 4 बजे तक चला। मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी।

एमएलसी चुनाव में कितने प्रत्याशी, किन नेताओं ने डाले वोट?

  • मैदान में आठ उम्मीदवार, इनमें कांग्रेस के पांच, भाजपा के दो और जेडी(एस) के एक प्रत्याशी हैं।
  • मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और विपक्ष के नेता आर अशोक सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपने मत डाले। 
  • हर उम्मीदवार को जीतने के लिए न्यूनतम 28 वोट चाहिए।
  • कांग्रेस को चार और भाजपा को दो सीटें आसानी से जीतने की उम्मीद है।
  • सातवीं सीट पर कड़ा मुकाबला है, क्योंकि कांग्रेस और जेडीएस दोनों ने उतारे हैं उम्मीदवार।

क्रॉस-वोटिंग की आशंका के बीच विधायकों का रुख क्या?
संभावित क्रॉस-वोटिंग के डर से कांग्रेस और जद(एस) दोनों ने अपने विधायकों को शहर के बाहरी इलाकों में अलग-अलग रिसॉर्ट में रखा था। सत्तारूढ़ कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवकुमार के नेतृत्व में पांच सीटें जीतने को लेकर दृढ़ है। इसमें निर्दलीय और भाजपा से निष्कासित विधायकों का समर्थन शामिल है। जेडीएस अपने गठबंधन सहयोगी भाजपा की मदद से एक सीट जीतने की उम्मीद कर रहा है। उसने कांग्रेस सहित अन्य विधायकों से अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने का अनुरोध किया है। भाजपा से निष्कासित एस टी सोमशेखर और शिवराम हेब्बर ने बताया कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा के अनुसार मतदान किया। उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने उनसे संपर्क कर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा था। एक अन्य निष्कासित विधायक बसवनगौड़ा पाटिल यतनाल ने भाजपा के निर्देश पर वोट दिया। वरिष्ठ जद(एस) विधायक जी टी देवेगौड़ा ने भी अपनी अंतरात्मा के अनुसार मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed