फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fast work Started in Dassault Reliance Aviation Limited Factory in Nagpur

राफेल मामला: नागपुर में दसॉल्ट रिलायंस एविएशन लिमिटेड फैक्ट्री में तेजी से शुरू हुआ काम

Sun, 30 Sep 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fast work Started in Dassault Reliance Aviation Limited Factory in Nagpur
Rafale Aircraft
राफेल डील का मुद्दा अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां सरकार इस मुद्दे पर सफाई पर सफाई दे रही है वहीं दूसरी ओर विपक्ष लगातार हमलावर है। वहीं महाराष्ट्र के नागुर में दसॉल्ट रिलायंस एविएशन लिमिटेड फैक्ट्री में तेजी से काम चल रहा है। बता दें कि वहां मिहान-एसईजेड के तीन किलोमीटर अंदर डीआरएएल का बोर्ड लगा हुआ है। यह इलाका 10 हजार वर्गफुट तक फैला हुआ है जिसमें डीअारएएल के 50 कर्मचारी तैनात हैं। यह फ्रांसीसी कर्मचारी भारतीय कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि दसॉल्ट ही राफेल फाइटर जेट बनाती है। वहीं सूत्रों के मुताबिक यहां राफेल से जुड़ा हुआ अभी कोई भी काम शुरू नहीं हुआ है। लेकिन कंपनी के पास विमानों के पुर्जे बनाने की स्वीकृति है। एक महीने पहले वाणिज्य मंत्रालय ने मिहान एसईजेड में दो यूनिट लगाने की अनुमति दी है जिसमें रिलायंस-थालेस जॉइंट वेंचर और रिलायंस कंपोनेंट्स शामिल हैं। योजना है कि नागपुर में एक टेस्टिंग यूनिट भी बनाई जाए। इससे रिलायंस को विमान से जुड़े अन्य ऑर्डर भी मिलेंगे। 
विज्ञापन


रिलायंस कंपनी पहले से ही विपक्ष के निशाने पर है। रिलायंस यरोस्ट्रक्चर लिमिटेड को यहां राफेल डील से पहले ही वर्ष 2015 में 105 एकड़ जमीन दी गई थी जिसे धीरूभाई अंबानी एयरोस्पेस पार्क के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खास बात यह है कि यहां किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं है। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि वह केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने देते हैं जिनका उनके साथ व्यापारिक संबंध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जैसे ही फ्रांसीसी कर्मचारी भारतीय कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे देंगे उसके बाद विमानों के कलपुर्जों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। संभावना है कि इसकी सप्लाई अगले साल से शुरू की जा सकती है। इसके लिए 30 एकड़ में एक हैंगर तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed