{"_id":"63c5ec77a15dc43fa746aecd","slug":"first-health-working-group-meeting-under-g-20-india-presidency-to-be-held-from-18-january-in-kerala-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"G 20: जी-20 की पहली स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक कल केरल में, स्वास्थ्य आपातस्थिति वैक्सीन पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G 20: जी-20 की पहली स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक कल केरल में, स्वास्थ्य आपातस्थिति वैक्सीन पर होगी चर्चा
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार
पहली स्वास्थ्य कार्य समूह बैठक में स्वास्थ्य आपातस्थिति, वैक्सीन और डिजिटल स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की जाएगी।
जी-20 (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : Twitter@Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जी 20 सम्मेलन की पहली स्वास्थ्य कार्य समूह बैठक केरल में होगी। बुधवार से शुरू होने वाली इस दो दिवसीय बैठक का आयोजन तिरुवनंतपुरम (केरल) में होगा। इस दौरान ट्रोइका में पहली बार तीन विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्था वाले देश इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील दिखाई देंगे।
भारत ने बीते एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की। पहली स्वास्थ्य कार्य समूह बैठक में स्वास्थ्य आपातस्थिति, वैक्सीन और डिजिटल स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की जाएगी। इस पूरे वर्ष में जी-20 के स्वास्थ्य ट्रैक में चार हेल्थ वर्किंग ग्रुप बैठक आयोजित की जाएंगीं। एक हेल्थ मिनिस्ट्रियल बैठक भी होगी। तिरुवनंतपुरम (केरल), गोवा, हैदराबाद (तेलंगाना) सहित देश के विभिन्न स्थानों पर ये बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन