सब्सक्राइब करें

Sawan 2020: महादेव के जयकारे के साथ शुरू हुई सावन के पहले सोमवार की पूजा, देशभर के मंदिरों में उमड़ी भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 06 Jul 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Sawan Somwar 2020: First Monday of Sawan Month, Crowds gathered in temples in Delhi Ujjain Varanasi across the country
गौरी शंकर मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : ANI

कोरोना वायरस संकट के बीच आज सावन का पहला सोमवार है। देशभर के मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कोरोना संकट के मद्देनजर मंदिर प्रशासन द्वारा नियमों का पालन किया जा रहा है। हालांकि, कोविड-19 के चलते माहौल वैसा नहीं है, जैसा आम तौर पर देखा जाता है। 



इसके बाद भी भगवान शिव की अराधना करने के लिए भक्तों की भीड़ कम संख्या में ही सही लेकिन लगातार मंदिरों में पहुंच रही है। मंदिरों के बाहर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाने के लिए गोले बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालु एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर खड़े हो। 




दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंची। यहां लोगों को एक-दूसरे से उचित दूरी बनाने को कहा जा रहा है। 

Trending Videos
Sawan Somwar 2020: First Monday of Sawan Month, Crowds gathered in temples in Delhi Ujjain Varanasi across the country
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : ANI

मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है। भगवान शिव की नगरी वाराणसी से लेकर दिल्ली के मंदिरों में भक्त सुबह-सुबह भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। वाराणसी में सुबह से काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। 

भक्तों को सुरक्षित दर्शन कराने के लिए मंदिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोगों को मंदिर के द्वार तक पहुंचने के लिए बांस-बल्ली के सहारे लाइन बनाई गई है। श्रद्धालुओं को इन लाइनों में ही खड़े होने को कहा गया है। मंदिर परिसर में कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए दिशानिर्देशों का सख्त रूप से पालन किया जा रहा है। 

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, इस बार दर्शन के लिए भक्तों को प्री-बुकिंग करवानी पड़ी है। मंदिर में आज महाकाल की भव्य आरती की गई है। इससे पहले, भगवान शिव का भव्य ऋंगार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar 2020: First Monday of Sawan Month, Crowds gathered in temples in Delhi Ujjain Varanasi across the country
चांदनी चौक स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : ANI

दिल्ली के सभी शिवालयों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। चांदनी चौक स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान शिव के दर्शन के लिए इकट्ठा हुए। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के तापमान की जांच की गई। साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। 

यह मंदिर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित है और शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बता दें कि, यह मंदिर पुरानी दिल्ली के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक है, जहां पुरानी दिल्ली के भक्त तो आते ही हैं साथ ही पुरानी दिल्ली के इलाके से निकलकर बाहर रहने वाले लोग भी पूजा अर्चना करने नियमित तौर पर यहां आते हैं। सावन के अलावा अन्य दिनों में भी यहां भक्तों का तांता लगा रहता है।

Sawan Somwar 2020: First Monday of Sawan Month, Crowds gathered in temples in Delhi Ujjain Varanasi across the country
मानसरोवर मंदिर में पूजा करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन के पहले सोमवार को गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम योगी सुबह-सुबह ही मंदिर पहुंच गए। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
Sawan Somwar 2020: First Monday of Sawan Month, Crowds gathered in temples in Delhi Ujjain Varanasi across the country
पंचकूला के सकेतड़ी शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : ANI

हरियाणा के पंचकूला में स्थित सकेतड़ी शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंची। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए इस दौरान मंदिर की घंटियों को ढक कर रखा गया है। वहीं, यहां भक्त स्वयं ही सामाजिक दूरी का पालन करते नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed