{"_id":"5f01f57b4f06d8246d0305c8","slug":"eng-vs-wi-our-biggest-series-in-england-its-like-ashes-for-us-said-kemar-roach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीरीज से पहले रोच बोले- इंग्लैंड दौरा हमारी सबसे बड़ी श्रृंखला, यह हमारे लिए एशेज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीरीज से पहले रोच बोले- इंग्लैंड दौरा हमारी सबसे बड़ी श्रृंखला, यह हमारे लिए एशेज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केमार रोच
Link Copied
तेज गेंदबाज केमार रोच को लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला वेस्टइंडीज के लिए एशेज की तरह ही है। उनकी टीम पिछले साल घरेलू सरजमीं पर जीती गई ट्रॉफी का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। साउथंपटन के एशेज बाउल में शुरूआती टेस्ट बुधवार से शुरू हो रहा है और कोरोना वायरस के कारण मार्च से निलंबित हुई सभी खेल गतिविधियों के बाद से यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला होगा।
Trending Videos
2 of 4
केमार रोच
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज ने पिछले साल कैरेबियाई सरजमीं का दौरा करने वाली जो रूट की इंग्लैंड टीम को 2-1 से शिकस्त दी थी और रोच ने कहा कि मेहमान टीम उसी नतीजे को फिर से हासिल करना चाहती हे। रोच ने ‘द गार्डियन’ से कहा, ‘हम मजबूत थे और इस चीज ने लय बनाई। हर किसी ने प्रदर्शन किया और हम यहां भी उसी तरह के प्रदर्शन का अनुकरण करने की कोशिश करेंगे। ट्रॉफी कैरेबियाई सरजमीं पर वापस ले जाना हमारा पहला लक्ष्य है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
केमार रोच
- फोटो : social media
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में जीत हासिल करना शानदार होगा, लेकिन यह ट्रॉफी का बचाव करना है। यह हमारी सबसे बड़ी श्रृंखला है, यह हमारे लिए एशेज की तरह है इसलिए यह उतनी ही चुनौतीपूर्ण है। रोच दोनों टीमों के बीच पिछली श्रृंखला में 18 विकेट झटककर सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे थे और उन्हें अपने निरंतर प्रदर्शन के लिये ‘मैन आफ द सीरीज’ चुना गया था।
4 of 4
ICC
- फोटो : social Media
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है और इस 31 साल के खिलाड़ी को लगता है कि अब गेंद को चमकाना काफी मुश्किल होगा, लेकिन गेंदबाज इसका तरीका ढूंढ लेंगे। उन्होंने कहा कि हां, यह सबसे कठिन चीज होगी, लेकिन उम्मीद करते हैं कि दिन में कुछ गर्मी होगी और खिलाड़ियों को कुछ पसीना आएगा। हालांकि पसीना आने के लिए काफी गर्मी की जरूरत है। लेकिन मौसम भले ही कैसा भी हो, हम तरीका ढूंढ लेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।