सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो सबसे डरावना जंगल, जहां अंदर जाने के बाद नहीं लौट पाया कोई

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 05 Jul 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
world most mysterious forest hoia baciu transylvania haunted bermuda triangle of romania
Bermuda Triangle of Romania - फोटो : सोशल मीडिया

हमारी दुनिया में कई तरह की जगह मौजूद हैं। कई जगह ऐसी भी हैं, जहां जाने के बाद मन को शांति और सुकुन मिलता है। वहीं कई जगह इतनी रहस्यमय और डरावनी भी है, जहां जाने से लोग कतराते हैं। रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रांत भी कुछ इसी तरह से डारावना है। ट्रांसल्वेनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाएं घटित हुई हैं कि अब लोग इस जगह पर जाने से डर जाते हैं। आज हम आपको ट्रांसल्वेनिया प्रांत के एक डरावने जंगल के बारे में बताएंगे।

Trending Videos
world most mysterious forest hoia baciu transylvania haunted bermuda triangle of romania
Bermuda Triangle of Romania - फोटो : सोशल मीडिया

'होया बस्यू' दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है, जो ट्रांसल्वेनिया प्रांत के क्लुज काउंटी में स्थित है। जंगल में घटित होती रहस्यमय घटनाओं को देखकर इसे 'ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल' की संज्ञा दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world most mysterious forest hoia baciu transylvania haunted bermuda triangle of romania
Bermuda Triangle of Romania - फोटो : सोशल मीडिया

होया बस्यू जंगल लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है। ऐसा माना जाता है कि इस जंगल में अंदर आने के बाद लोग रहस्यमय ढंग से लापता हो जाते हैं। बता दें कि इस जंगल में अभी तक सैकड़ों लोग लापता हो गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

world most mysterious forest hoia baciu transylvania haunted bermuda triangle of romania
Bermuda Triangle of Romania - फोटो : सोशल मीडिया

होया बस्यू जंगल में पेड़ मुड़े हुए और टेढ़े-मेढ़े दिखाई देते हैं, जो दिन के उजाले में भी बेहद ही डरावने लगते हैं। इस जगह को लोग यूएफओ (उड़नतस्तरी) और भूत-प्रेतों से भी जोड़कर देखते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि यहां कई लोग रहस्यमय तरीके से गायब भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
world most mysterious forest hoia baciu transylvania haunted bermuda triangle of romania
Bermuda Triangle of Romania - फोटो : सोशल मीडिया

इस जंगल को लेकर लोगों के दिलचस्पी तब बढ़ी, जब एक चारवाहा इस क्षेत्र में लापता हो गया था। सदियों पुरानी किवदंती के अनुसार, वह आदमी जंगल में जाते ही गायब हो गया था। हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय उसके साथ 200 भेड़ भी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed