{"_id":"5f019ffa77ed5f381a699e9d","slug":"russian-couple-built-pyramid-claimed-to-protect-from-the-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दंपती ने घर के पीछे बनवाया मिस्र जैसा पिरामिड, कोरोना वायरस से बचाव का किया दावा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दंपती ने घर के पीछे बनवाया मिस्र जैसा पिरामिड, कोरोना वायरस से बचाव का किया दावा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 05 Jul 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Pyramid in Russia
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कोरोना वायरस महामारी से दुनियाभर के अधिकांश देश प्रभावित हैं। इस घातक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हर देश की तरफ से कोई न कोई कदम आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी बीच रूस में एक दंपती ने पिरामिड बनवा कर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का दावा किया है। इस पिरामिड का निर्माण कुछ इस तरह कराया गया है कि ये असली पिरामिड लगे। हालांकि यह मिस्र के पिरामिड से काफी छोटा है।
Trending Videos
पिरामिड से ऊर्जा और संक्रमण से बचाव का दावा
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मास्को के एंड्री वख्रुशेव और उनकी पत्नी विक्टोरिया ने अपने घर के पीछे इस पिरामिड को बनवाया है। कोई भी व्यक्ति इस पिरामिड में कुछ शुल्क अदा कर ऊर्जावान होने के लिए रात गुजार सकता है। इस कपल के मुताबिक आकार के अंतर के अलावा इस पिरामिड की संरचना भी मिस्र के पिरामिड की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
असली पिरामिड से 19 गुना छोटा
3 of 6
Pyramid in Russia
- फोटो : सोशल मीडिया
सेंट पीटर्सबर्ग से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस्तिन्का नामक गांव में इस दंपती ने अपने घर के पीछे गीजा के महान पिरामिड की तरह हूबहू पिरामिड बनवाया है। मिस्र के पिरामिड से यह पिरामिड लगभग 19 गुना छोटा है। यह पिरामिड जमीन से 9 मीटर ऊपर और 9 मीटर गहरी माप वाला है, जो लगभग 400 टन कांक्रीट ब्लॉक को मिलाकर बनाया गया है।
किसी भी तरह की गलती मंजूर नहीं
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एंड्री वख्रुशेव के मुताबिक, इस पिरामिड के निर्माण के दौरान उन्हें एक सेंटीमीटर तक की भी त्रुटि मंजूर नहीं थी। काम को लेकर पूरी तरह से सावधानी बरती गई है और पिरामिड के सटीक आकार, निर्माण में सही स्तर और काम में परफेक्शन से किसी भी तरह का समझौता नहीं हुआ है। इस पिरामिड के निर्माण के लिए इस दंपती ने एक महीने का समय अच्छा कॉन्ट्रेक्टर ढूंढने में ही लगा दिया।
विज्ञापन
संक्रमण से बचाव
5 of 6
Pyramid in Russia
- फोटो : सोशल मीडिया
एंड्री वख्रुशेव के मुताबिक, पिरामिड के निर्माण के दौरान कुछ श्रमिकों को चोट आई थी। लेकिन पिरामिड के भीतर काम करते रहने से वे जल्द ठीक हो गए। इतना ही नहीं इस पिरामिड को बनाने वाला एक भी व्यक्ति बीमार नहीं पड़ा। एंड्री का ये भी दावा है कि उनका पिरामिड लोगों की इम्यूनिटी बढ़ा सकता है, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा टाला जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।