सब्सक्राइब करें

MG Hector Plus SUV का टीजर वीडियो जारी, देखें कैप्टन सीट्स के साथ अंदर से कैसी दिखती है यह कार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
mg hector plus 6 seater interior mg hector plus interior video MG Hector plus launch date in india mg hector plus inside mg hector plus features mg hector plus specifications mg hector plus 6 seater price in india
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) जल्द ही देश में Hector Plus SUV (हेक्टर प्लस एसयूवी) लॉन्च करने के लिए तैयार है। भारत में जुलाई के दूसरे हफ्ते में लॉन्चिंग से पहले ही हेक्टर एसयूवी के तीन-पंक्ति वाले वर्जन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया। इसके अलावा, कंपनी ने गुजरात में अपने हलोल प्लांट में इस एसयूवी का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी के बारे में लोगों के उत्साह को बनाए रखने के लिए, कार निर्माता ने हेक्टर प्लस एसयूवी का एक टीजर वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एसयूवी के इंटीरियर का खुलासा किया गया है। MG Hector और ZS EV के बाद Hector Plus SUV भारतीय बाजार में MG का तीसरा प्रॉडक्ट होगा। 
Trending Videos
mg hector plus 6 seater interior mg hector plus interior video MG Hector plus launch date in india mg hector plus inside mg hector plus features mg hector plus specifications mg hector plus 6 seater price in india
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : For Representation Only
बीच की पंक्ति में दो कैप्टन सीट्स दिए गए
जैसा कि टीजर वीडियो में दिखाई दे रहा है, हेक्टर प्लस एक 6-सीटर एसयूवी है, जिसकी दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इस एसयूवी को एक हाई क्लास फील देने के लिए ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। बाद में, कंपनी इस एसयूवी को 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी पेश कर सकती है।

ऑटो एक्सपो में MG Hector Plus के 6-सीटर मॉडल को शोकेस किया गया था, जिसमें बीच की पंक्ति में दो कैप्टन सीट्स दिए गए थे। तीसरी पंक्ति की सीट पर बैठने के लिए इन दोनों सीटों को झुकाया जा सकता है। यह एसयूवी कस्टमाइजेबल (2+2+2/2+3+2) सिटिंग ऑप्शन के साथ आएगी। एमजी मोटर के मुताबिक नई हेक्टर में ज्यादा जगह मिलेगी। कंपनी के मुताबिक मौजूदा हेक्टर के मुकाबले हेक्टर प्लस की लंबाई 40 एमएम तक बढ़ाई गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mg hector plus 6 seater interior mg hector plus interior video MG Hector plus launch date in india mg hector plus inside mg hector plus features mg hector plus specifications mg hector plus 6 seater price in india
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor
3 वेरिएंट में होगी लॉन्च
नई हेक्टर प्लस ज्यादा सीट के ऑप्शन के साथ आएगी। जानकारी के मुताबिक MG हेक्टर प्लस 6 सीटर होगी और 3 वेरिएंट में पेश करेगी। इन वेरिएंट्स के नाम स्मार्ट, सुपर और शार्प हैं।  इन वेरिएंट में 3 इंजन विकल्प 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड ऑटोमेटिक और 2.0-लीटर डीजल होंगे। इस एसयूवी को इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाना था, लेकिन महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। यह कंपनी के सबसे पॉपुलर एसयूवी MG Hector का ज्याद स्पेशियस वर्जन है।
mg hector plus 6 seater interior mg hector plus interior video MG Hector plus launch date in india mg hector plus inside mg hector plus features mg hector plus specifications mg hector plus 6 seater price in india
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : For Representation Only
7-सीटर Hector Plus भी जल्द
MG Hector Plus के 6-सीटर मॉडल के अलावा कंपनी इस एसयूवी का 7-सीटर मॉडल भी लॉन्च करने वाली है, जिसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। 7 सीटर वर्जन में दूसरी पंक्ति में 60:40 स्प्लिट बेंच सीट मिलेगी। 
विज्ञापन
mg hector plus 6 seater interior mg hector plus interior video MG Hector plus launch date in india mg hector plus inside mg hector plus features mg hector plus specifications mg hector plus 6 seater price in india
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : For Representation Only
कीमत और मुकाबला
एमजी की इस नई गाड़ी हेक्टर प्लस का भारतीय बाजार में मुकाबला Mahindra XUV500 (महिंद्रा एक्सयूवी500), Tata Gravitas (टाटा ग्रेविटास) (हैरियर 7-सीटर), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) और Jeep Compass (जीप कंपस) जैसी एसयूवी कारों से होगा। नई हेक्टर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत हेक्टर से कुछ ज्यादा होने की संभावना है। भारत में हेक्टर की कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है और 17.73 लाख रुपये तक जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed