{"_id":"5f01d1768ebc3e43405235f9","slug":"sourav-ganhuly-says-he-would-have-loved-to-play-more-t20-cricket-also-remembers-2002-natwest-trophy-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉर्ड्स की बालकनी से टी-शर्ट लहराने वाले कप्तान सौरव गांगुली बोले- भावनाओं में बह गए थे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लॉर्ड्स की बालकनी से टी-शर्ट लहराने वाले कप्तान सौरव गांगुली बोले- भावनाओं में बह गए थे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 05 Jul 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लॉर्ड्स की बाल्कनी में टी-शर्ट लहराते दादा
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टी-20 क्रिकेट का समर्थन करते हुए रविवार को कहा कि अगर वह इस दौर में खेल रहे होते तो सबसे छोटे प्रारूप की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने खेल में बदलाव करते। गांगुली ने बीसीसीआई ट्विटर हैंडल के जरिए टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के सवाल के जवाब में कहा, 'टी-20 बहुत महत्वपूर्ण है। मैं खुद के खेल में इसके लिए बदलाव किया होता। यह आपको खुलकर खेलने की आजादी देता है।
Trending Videos
2 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
गांगुली ने टी-20 प्रारूप का समर्थन करते हुऐ कहा, 'मैंने भी अपने खेल में बदलाव किया होता भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 एकदिवसीय खेलने वाले पूर्व कप्तान उस समय अपने करियर के आखिरी दौर में था जब इस प्रारूप को देश में अपनाया जा रहा था। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की और फिर पुणे वारियर्स के लिए भी खेले। उन्होंने कहा, 'मुझे टी-20 खेलना पसंद था, हालांकि मैंने आईपीएल के पहले पांच साल खेले है। मुझे लगता है कि मैंने टी-20 का लुत्फ उठाया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
नेटवेस्ट फाइनल
- फोटो : social media
गांगुली ने इस मौके पर 2003 विश्व कप और लॉर्ड्स की बालकनी से टी-शर्ट लहराने की यादों को ताजा किया। भारतीय टीम गांगुली की कप्तानी में विश्व के फाइनल में पहुंची थी जबकि टीम ने 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में 326 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्व पीछा किया था। उन्होंने कहा, 'यह एक बेहतरीन क्षण था। हम भावनाओं में बह गए थे, लेकिन खेल में ऐसा होता है। जब आप इस तरह का मैच जीतते हैं, तो आप और भी अधिक जश्न मनाते हैं। यह उन शानदार क्रिकेट मैचों में से एक था जिसका मैं हिस्सा रहा हूं।'
4 of 4
नेटवेस्ट ट्रॉफी के दौरान युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडियैा
इस जीत की विश्व कप के फाइनल से तुलना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'दोनों का अपना स्थान है। विश्व कप फाइनल मेरे लिए काफी खास है; हम ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हार गये थे। वे (ऑस्ट्रेलिया) उस पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ टीम थी।’’पूर्व कप्तान ने कहा, 'विश्व कप के फाइनल में पहुंचना और ऑस्ट्रेलिया को छोड़ कर सभी टीमों को हराना शानदार उपलब्धि थी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।