सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में खरीदें कम बजट में 110cc वाले ये 4 स्कूटर, ये हैं कंपनी के सबसे सस्ते मॉडल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Best low budget scooters in india scooters in india lowest price top bs6 scooters in india TVS Scooty Pep plus Hero Pleasure Plus  Honda Dio  Honda Activa 6G
Pleasure Plus 110 - फोटो : For Representation Only
देश में दोपहिया वाहनों का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। हाल में हुए स्टडी और सर्वे इस ओर इशारा करते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग के चलते लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कम करेंगे। इसके बजाए वे निजी वाहनों से चलने को प्राथमिकता देंगे। आंकड़ों की माने तो दिल्ली में जून के महीने में मई की तुलना में कार-स्कूटर की बिक्री में तेजी आई है। हालांकि, बिक्री का स्तर अभी भी लॉकडाउन के पहले वाली स्थिति में नहीं पहुंचा है। इसमें भी दिलचस्प बात यह है कि लोगों ने दोपहिया वाहन खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। यातायात विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जून में 23,940 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, इनमें से 18,741 दोपहिया वाहन हैं। यानी कुल वाहनों का 78 फीसदी। अगर आप भी सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए एक नया स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैँ, तो हम आपको बाजार में उपलब्ध कम कीमत वाले 110cc तक के स्कूटरर्स के बारे में बता रहे हैं। 
Trending Videos
Best low budget scooters in india scooters in india lowest price top bs6 scooters in india TVS Scooty Pep plus Hero Pleasure Plus  Honda Dio  Honda Activa 6G
TVS Scooty Pep Plus BS6 - फोटो : TVS
TVS Scooty Pep+
TVS Scooty Pep+ (टीवीएस स्कूटी पेप प्लस) स्कूटर कंपनी की सबसे कम कीमत वाला स्कूटर है। इसमें BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 87.8 cc, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इस स्कूटर में भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) मिलती है। यह इंजन 4 KW का पावर और 6.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 52554 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 53754 रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best low budget scooters in india scooters in india lowest price top bs6 scooters in india TVS Scooty Pep plus Hero Pleasure Plus  Honda Dio  Honda Activa 6G
BS6 Hero Pleasure Plus BS6 - फोटो : Hero
Hero Pleasure Plus
Hero Pleasure Plus (हीरो प्लेजर प्लस) स्कूटर कंपनी का सबसे कम कीमत में मिलने वाला स्कूटर है। इसमें BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 110.9 cc सिंगल सिलेडर, 4 स्ट्रोक, एयरकूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8 bhp का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 55600 रुपये है और यह 57600 रुपये तक जाती है। 
Best low budget scooters in india scooters in india lowest price top bs6 scooters in india TVS Scooty Pep plus Hero Pleasure Plus  Honda Dio  Honda Activa 6G
Honda Dio - फोटो : For Representation Only
Honda Dio
Honda Dio BS6 होंडा का सबसे कम कीमत का स्कूटर है। इसमें BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109.19cc वाला सिंगल सिलेंडर, फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 7000 rpm पर 7.68 hp का पावर और 5500 rpm पर 8.79 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दी गई है। होंडा डियो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 60542 रुपये से लेकर 63892 रुपये तक है। 
विज्ञापन
Best low budget scooters in india scooters in india lowest price top bs6 scooters in india TVS Scooty Pep plus Hero Pleasure Plus  Honda Dio  Honda Activa 6G
Honda Activa 6G - फोटो : For Representation Only
Honda Activa 6G
Honda Activa (होंडा एक्टिवा) देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर है। इसके न्यू जेनरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) को कंपनी ने इसी साल 15 जनवरी को बिलकुल नए अंदाज, न्यू लुक और स्टाइल के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। नए Honda Activa 6G में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109cc का इंजन है। इस नए इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। Honda Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दी गई है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 64464 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 65964 रुपये तक जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed