{"_id":"6abf19bff2cb354dbe0795c0","slug":"five-killed-21-injured-as-truck-hits-pickup-van-in-maharashtra-s-amravati-news-in-hindi-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: अमरावती में ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, सात लोगों की मौत; 19 यात्री घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: अमरावती में ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, सात लोगों की मौत; 19 यात्री घायल
Fri, 02 Oct 2026 08:11 AM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:11 AM IST
सार
महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार तड़के समृद्धि हाईवे पर ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 19 लोग घायल हुए। हादसा धामनगांव रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शुक्रवार तड़के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा धामनगांव के पास चैनल 97 पर रात करीब 12:45 बजे हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 21 लोगों को तत्काल धामनगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आगे के इलाज के लिए वर्धा स्थित अडाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च रेफर किया गया। यह संस्थान पहले दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
अस्पताल में दो और घायलों की मौत
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इलाज के लिए लाए गए घायलों में से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक घायल को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव की कार्रवाई की।
विज्ञापन
हादसे की जांच शुरू
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।