{"_id":"5b62535f4f1c1bb37b8b5c56","slug":"five-medical-colleges-started-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में शुरू हुए पांच मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में शुरू हुए पांच मेडिकल कॉलेज
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बीते बुधवार को पांच मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं। सरकार का दावा है कि इतनी संख्या में एक साथ मेडिकल कॉलेज शुरू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डूंगरपुर, पाली, चूरू, भीलवाड़ा और भरतपुर में नीट परीक्षा के माध्यम से करीब 500 सीट पर छात्रों की भर्ती के बाद पढ़ाई शुरू हो गई है। बची सीटों का आवंटन भी काउंसलिंग के बाद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार के अनुसार राजस्थान में अब मेडिकल सीटों की संख्या बढ़कर 2300 हो गई है। कांग्रेस ने कॉलेजों में फैकल्टी कम होने का आरोप लगाया है। सरकार ने कहा है कि कुछ समय में सभी कमियां दूर कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि सरकार के प्रयास रंग लाए हैं। निजी कॉलेजों में एमबीबीएस के करोड़ों रुपये लिए जाते हैं, लेकिन अब विद्यार्थी बहुत ही कम कीमत में एमबीबीएस कर सकेंगे। इससे डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे राजस्थान को चंद वर्षों में अच्छी संख्या में डॉक्टर मिलने लगेंगे।