सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five Pune cops suspended for allowing gangster Marne to enjoy food at dhaba during jail transfer

Pune: गैंगस्टर को VIP ट्रीटमेंट, पुणे से सांगली ले जाते वक्त ढाबे पर परोसा गया खाना; 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 14 May 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पुणे से सांगली जेल ले जाते वक्त गैंगस्टर गजानन मर्ने को रास्ते में ढाबे पर रुककर खास खाना खिलाया गया। पुलिस की टीम ने गैंग के लोगों से मिलने और मर्ने को विशेष सुविधा देने दी। इस अनुशासनहीनता पर एक API और चार कांस्टेबल सस्पेंड कर दिए गए। 

Five Pune cops suspended for allowing gangster Marne to enjoy food at dhaba during jail transfer
चार पुलिसकर्मी निलंबित (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार

पुणे में गैंगस्टर गजानन मार्ने को जेल ले जाते वक्त विशेष सुविधा देने के आरोप में पुणे पुलिस के पांच जवानों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और चार कॉन्स्टेबल शामिल हैं। मार्ने पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत केस दर्ज है।

Trending Videos


हाल ही में गजानन मार्ने को पुणे के येरवडा जेल से सांगली जेल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में पुलिस की टीम ने एक ढाबे पर गाड़ी रोकी। आरोप है कि वहां मार्ने के गैंग के लोग पहले से मौजूद थे और उन्होंने उसे खाना परोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- RSS: आरएसएस नेता सुनील अंबेकर ने कहा, अहिल्याबाई भारतीय सांस्कृतिक चेतना की प्रतीक

पुणे पुलिस ने दी जानकारी
मामले में पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि यह पूरी घटना बिना अनुमति के हुई और इस अनुशासनहीनता के लिए कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को किसी भी तरह से 'हीरो' दिखाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमिश्नर ने यह भी कहा कि मार्ने को रास्ते में मदद करने वाले लोगों के खिलाफ भी MCOCA के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गैंगस्टर गजानन मार्ने को विशेष सुविधा देने के आरोप में निलंबित पुलिसकर्मियों में API सूरज कुमार राजगुरु, कॉन्स्टेबल महेश बमगुडे, सचिन मेमाणे, रमेश मेमाणे और राहुल परदेशी का नाम शामिल है। 


ये भी पढ़ें:- गुजरात ATS का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेजों से 17 बांग्लादेशियों को दिलवाए गए भारतीय पासपोर्ट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed