सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four trinamool mla move breach of privilege motion against bjp leaders

बजट सत्र: भाजपा के खिलाफ आए चार टीएमसी विधायक, पेश किया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 08 Mar 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

एक दिन पहले भाजपा नेताओं ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में हंगामा किया था। जिसको लेकर टीएमसी के चार विधायक शशि पांजा, चंद्रिमा भट्टाचार्य, असीमा पात्रा और सिउली साहा मंगलवार को विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लेकर आए।
 

four trinamool mla move breach of privilege motion against bjp leaders
बंगाल विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन भाजपाइयों के हंगामें के विरोध में टीएमसी उतर आई है। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के चार विधायकों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले भाजपा नेताओं ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में हंगामा किया था। जिसको लेकर टीएमसी के चार विधायक शशि पांजा, चंद्रिमा भट्टाचार्य, असीमा पात्रा और सिउली साहा मंगलवार को विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लेकर आए।

Trending Videos

 
इन चारों  विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी को व्यक्तिगत पत्र सौंपे, जिसमें भगवा खेमे के विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया गया। दरअसल, भाजपा के विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनाव में कथित हिंसा को लेकर बजट सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही को बाधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायकों के हंगामे के कारण राज्यपाल जगदीप धनखड़ अपना अभिभाषण नहीं पढ़ सके थे और उन्होंने इसे सदन के पटल पर रख दिया था।

प्रस्ताव पेश करने वाली चार विधायकों में से एक ने कहा कि सोमवार यानी कल भाजपा नेताओं ने जो किया उसके बाद हम चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया महिला दिवस मना रही है, उन्होंने हमें सदन के अंदर बुरी तरह से धक्का दिया और वह उत्पीड़न से कम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed