फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रांसिसी राजदूत ने कहा: भारत के साथ लगातार बेहतर हो रहे संबंध, अत्याधुनिक हथियारों की तकनीक साझा करेगा फ्रांस

Sun, 09 Oct 2022 07:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Oct 2022 07:55 PM IST
सार

फ्रांसिसी राजदूत लेनेन ने कहा कि फ्रांस और भारत की कंपनियां भविष्य के उपकरण, प्लेटफॉर्म और इंजन के निर्माण पर मिलकर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
France wants to be Indias best partner in defence manufacturing French envoy Lenain
india france, भारत फ्रांस - फोटो : twitter

भारत के रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने में फ्रांस सबसे बड़ा भागीदार बनना चाहता है। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते भरोसे को देखते हुए फ्रांस ने सर्वोत्तम तकनीकों और उपकरणों को साझा करने का फैसला लिया है। यह बात रविवार को फ्रांसिसी राजदूत इमैनुएल लेनेन ने कही। 



फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने कहा कि भारत को यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा घोषित वैश्विक गेटवे योजना के तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में ‘कनेक्टिविटी’ बढ़ाने के लिए घोषित 300 अरब यूरो के कोष का एक हिस्सा मिल सकता है।

भारत का सबसे अच्छा भागीदार बनना चाहता है फ्रांस: राजदूत

France wants to be Indias best partner in defence manufacturing French envoy Lenain
Emmanuel Lenain, Ambassador of France to India - फोटो : ANI

राजदूत लेनेन ने कहा कि फ्रांस और भारत की कंपनियां भविष्य के उपकरण, प्लेटफॉर्म और इंजन के निर्माण पर मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई भी देश भारत को समान स्तर की तकनीक प्रदान करता है। हम मानते हैं कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता (स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी) को बढ़ावा देना चाहता है, अपना औद्योगिक आधार (इंडस्ट्रियल बेस) बनाना चाहता है और इस कदम में हम भारत का सबसे अच्छे भागीदार बनना चाहते हैं।

राफेल सौदे के बाद दोनों देशों की बीच मजबूत हुए संबंध

France wants to be Indias best partner in defence manufacturing French envoy Lenain
Rafale jet - फोटो : पीटीआई

भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच साल 2016 में 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए समझौता हुआ था। भारत ने 59,000 करोड़ रुपये की लागत से ये विमान खरीद समझौता किया था। उसके बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध और मजबूत हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुद्दों पर काम करने के लिए होती है भरोसे की जरूरत'

France wants to be Indias best partner in defence manufacturing French envoy Lenain
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : twitter
फ्रांसिसी राजदूत ने आगे कहा, "रक्षा, हमारे सहयोग का एक मजबूत घटक (कंपोनेंट) रहा है क्योंकि दोनों देशों के बीच काफी भरोसा है। जब आपको मुद्दों पर काम करना होता है तो आपको भरोसे की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

'अत्याधुनिक उपकरणों की सर्वोत्तम तकनीक साझा करेंगे'

France wants to be Indias best partner in defence manufacturing French envoy Lenain
French envoy Emmanuel Lenain with PM Narendra Modi - फोटो : ANI (File)

उन्होंने आगे कहा कि यह भरोसा हमारी प्रमुख संपत्ति है। रक्षा सहयोग बहुत अच्छी तरह से विकसित हो रहा है। हम भारत के साथ बहुत सहज हैं। हमने फैसला किया है कि हम अत्याधुनिक उपकरणों की अपनी सर्वोत्तम तकनीक को साझा करने का फैसला किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed