फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From missiles to submarines, Anil Ambani bets big on defence

अब मिसाइल, हेलिकॉप्टर और सबमरीन बनाएंगे अनिल अंबानी

Mon, 30 May 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
 From missiles to submarines, Anil Ambani bets big on defence
- फोटो : gettyimages
अनिल अंबानी का रिलायंस ग्रुप रक्षा क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रहा है। उनकी कंपनी हेलिकॉप्टर, मिसाइल सिस्टम और सबमरीन बनाने के लिए डिफेंस प्रोजेक्ट्स पाने की कोशिश में है। कंपनी के सीनियर अफसरों के मुताबिक, रिलायंस 84,000 करोड़ रुपए की एक बिड में हिस्सा ले चुकी है। हालांकि, अभी तक कंपनी को एक भी प्रोजेक्ट नहीं मिला है। 
विज्ञापन


रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम के तहत डिफेंस पर काफी जोर दे रही है। यही कारण है कि अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की रक्षा क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 
विज्ञापन


मिलिट्री के लिए अच्छे और एडवांस हथियारों की तादद बढ़ाने के लिए सरकार इस प्रोजेक्ट के तहत सरकार दस सालों में 250 बिलियन डॉलर का डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट देने की तैयारी में है। रिलायंस डिफेंस के चीफ एग्जीक्यूटिव आर के ढींगरा ने कहा, 'हम सरकार के इस कॉन्ट्रैक्ट में अहम हिस्सेदारी की उम्मीद रखते हैं।' उन्होंने कहा कि डिफेंस सेक्टर में कंपनी कुछ सालों में बड़े प्लेयर के तौर पर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस मिलिट्री हथियारों के साथ पूरा डिफेंस सिस्टम बनाने की तैयारी में है। कंपनी हल्के हेलिकॉप्टर बनाने के प्रोजेक्ट हासिल करने का भी प्रयास करेगी। इसके अलावा मिसाइल और एटमी ताकत से लैस सबमरीन बनाने के लिए कंपनी तैयारी कर रही है।  


खबर है कि रिलायंस इजरायल की कंपनी राफेल के साथ मिलकर इंडिया में ज्वाइंट वेंचर बना रही है। राफेल के साथ कंपनी मिसाइल, डिफेंस सिस्टम और एडवांस हेलिकॉप्टर बनाने की कोशिश में है। वेंचर का शुरुआती कैपिटल 13000 करोड़ रुपए होगी। कंपनी में रिलायंस की 51 और राफेल की हिस्सेदारी 49 फीसदी होगी। नया वेंचर मध्य प्रदेश के इंदौर में धीरुभाई अंबानी लैंड सिस्टम्स पार्क में शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed