फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटी सी गलती से हुई थीं देश-विदेश की ये बड़ी दुर्घटनाएं  

Sun, 23 Dec 2018 02:10 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 23 Dec 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
Goodbye 2018: Accidents happened by human error
accidents of 2018

कुछ ही दिनों में ये साल खत्म हो जाएगा। इस साल बहुत सी घटनाएं हुईं। कुछ अच्छी थीं तो कुछ बुरी। आज हम उन दुर्घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनकी वजह मानवीय चूक थी। 

loader

तेलंगाना सड़क हादसा

Goodbye 2018: Accidents happened by human error
accidents of 2018
तेलंगाना में 12 सितंबर को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बस रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की पहाड़ियों से अंजानया स्वामी मंदिर की ओर जा रही थी। चालक के नियंत्रण खोने के कारण बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 57 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। मरने वाले इन लोगों अधिकतर महिलाएं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पौढ़ी में बस खाई में गिरी

Goodbye 2018: Accidents happened by human error
accidents of 2018
जुलाई में उत्तराखंड के पौढ़ी में बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

महाराष्ट्र में 33 की मौत

Goodbye 2018: Accidents happened by human error
accidents of 2018
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस खाई में गिरने से बस में सवार 34 लोगों में से 33 की मौत हो गई। ये हादसा 28 जुलाई को हुआ। बस 500 फीट नीचे खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन

इंडोनेशिया विमान हादसा

Goodbye 2018: Accidents happened by human error
indonesia plane crash - फोटो : PTI
इंडोनेशिया में ये यह हादसा 29 अक्तूबर को हुआ, जिसमें 189 लोगों की मौत हो गई। लायन एयर का ये विमान एयरस्पीड इंडीकेटर में खराबी के कारण क्रैश हुआ। विमान की पिछली उड़ान के टेकनिकल लॉग से पता चलता है कि कप्तान के पास मौजूद एयरस्पीडिंग उपकरण में खराबी थी। वहीं पायलट और कोपायलट के पास मौजूद विमान की ऊंचाई के उपकरण भी अलग अलग आंकड़े बता रहे थे। जिससे विमान कितनी ऊंचाई पर है ये बात स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद चालक दल ने जकार्ता वापस जाने का फैसला लिया।

विमान को 7.20 बजे पांगकल पिनांग पहुंचना था। उड़ान भरने के महज 3 मिनट बाद यानि 6.23 पर भव्य सुनेजा ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस जकार्ता लौटने के लिए अनुमति मांगी। उन्हें वापस लौटने की मंजूरी भी मिल गई थी। इसके ठीक 10 मिनट बाद यानि 6.33 बजे विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। उस वक्त विमान की ऊंचाई 1580 मीटर थी। इसी दौरान विमान जावा समुद्र में 35 मीटर गहरे पानी में गिर गया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed